LIVE बुध, 4 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
बुधवार, 4 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
साइबर अपराध: गृह मंत्रालय का बड़ा अलर्ट, बैंक और वित्तीय संस्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट कर रहे हमला नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं समुद्र में बढ़ेगी महाशक्तियों की टक्कर?: नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत की सुरक्षा पर चेताया, जानें क्या कहा? पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज ट्रंप की ‘स्पेस में स्वतंत्रता’ घोषणा से चंद्रमा पर नया मुकाबला, अंतरिक्ष रेस में भारत के लिए बड़ी चुनौती महादेव ऐप पर बड़ा एक्शन: को-प्रमोटर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 77,301.4 +1608.60 (+2.13%)
निफ्टी 50 23,960.6 +519.80 (+2.22%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.63
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार, दीपावली पर शुरू हुई खास पहल

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: बुध, 4 नव॰ 2026, 06:28 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार, दीपावली पर शुरू हुई खास पहल
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने दीपावली पर 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' शुरू किया, जिसका उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करना और बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करना है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने दीपावली पर 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' शुरू किया, जिसका उद्देश्य पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करना और बुजुर्गों के अकेलेपन को दूर करना है।
  • बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार (फोटो- AI जेनरेटेड)
  • केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' किया शुरू।

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार (फोटो- AI जेनरेटेड)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 'वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान' किया शुरू।

दीपावली पर बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने का लक्ष्य।

युवा-बुजुर्गों के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर दिया गया।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को दो पीढ़ियों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘वयो सम्मान राष्ट्रीय अभियान’ शुरू किया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि दीपावली के दौरान उनके घरों या आसपास के इलाकों में कोई भी बुजुर्ग अकेला न रहे।

मंत्रालय ने कहा कि अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य ऐसा समाज बनाना है, जो वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, ज्ञान और योगदान को पहचाने तथा उनका सम्मान करे। इस पहल को अनुभव और ऊर्जा का संगम बताते हुए वीरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा हमारे बुजुर्गों को डिजिटल दुनिया से जोड़ेंगे और बुजुर्ग युवाओं को जीवन के मूल्य सिखाएंगे।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सुनिश्चित करें कि उनके घरों या आसपास के इलाकों में कोई बुजुर्ग अकेला न रहे और उनके सम्मान में एक दीया जलाया जाए। पंचायतों, स्थानीय निकायों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यह अभियान हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचेगा।

मंत्री ने कहा कि भारत में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 2011 में करीब 10 करोड़ से बढ़कर 2036 तक 23 करोड़ होने का अनुमान है। शहरीकरण, पलायन और परिवारों के बदलते स्वरूप के कारण पीढ़ियों के बीच नियमित संवाद कम हुआ है। इससे वरिष्ठ नागरिकों में अकेलेपन, कल्याणकारी योजनाओं की सीमित जानकारी और साइबर धोखाधड़ी जैसी चुनौतियां पैदा हुई हैं।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें