LIVE गुरु, 5 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
साइबर अपराध: गृह मंत्रालय का बड़ा अलर्ट, बैंक और वित्तीय संस्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट कर रहे हमला नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं समुद्र में बढ़ेगी महाशक्तियों की टक्कर?: नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत की सुरक्षा पर चेताया, जानें क्या कहा? पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब रामायण: पुष्पक विमान से इंद्र के वज्र तक, रणबीर की फिल्म में क्या खास? बजट से लेकर हर बड़ी डिटेल यहां पढ़ें
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 77,301.4 +1608.60 (+2.13%)
निफ्टी 50 23,960.6 +519.80 (+2.22%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.53
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक, कोहली के नाम है ये रिकॉर्ड

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 5 नव॰ 2026, 01:34 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक, कोहली के नाम है ये रिकॉर्ड
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। पांच नवंबर 1988 को जन्में कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली की पहचान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। पांच नवंबर 1988 को जन्में कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली की पहचान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है।

सबसे तेजी से पूरे किए 15000 रन कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। कोहली ने इसी साल ये मुकाम हासिल किया था। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए थे।  वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 317 मैचों में 15000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 55 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। कोहली दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 50 से ज्यादा शतक लगाए हैं।  टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली से आगे इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं। कोहली के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 अर्धशतक निकले हैं, जबकि बाबर के नाम 39 अर्धशतक हैं।  वनडे विश्व कप के पहले मैच में जड़ा था शतक विराट कोहली ने साल 2011 में वनडे विश्व कप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। वहीं, कोहली के नाम वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस प्रारूप में 10-10 शतक लगाए हैं।    बतौर कप्तान कैसा रहा रिकॉर्ड  कोहली ने कप्तान के तौर पर भले ही कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की, लेकिन वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनके नाम कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड है। कोहली ने टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 213 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभाली है। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेशों में टेस्ट सीरीज जीती और टीम को नई आक्रामकता दी। विराट – सिर्फ खिलाड़ी नहीं, एक युग विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि आधुनिक भारतीय क्रिकेट की पहचान हैं। उनकी फिटनेस, जुनून और निरंतरता ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है। चाहे रन बनाना हो या दबाव में खड़ा रहना, कोहली ने हर बार यह साबित किया कि वह विराट क्यों हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें