अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव हुआ है. अब 75% अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का मौका मिलेगा.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- इमेज स्रोत, Deepak Gupta/Hindustan Times via Getty Images
- सेना के तीनों अंगों में जवानों की भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है
- इस बदलाव के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा
सेना के तीनों अंगों में जवानों की भर्ती के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
इस बदलाव के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार मिलेगा
पुराने नियमों के मुताबिक़, चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद केवल 25% अग्निवीरों को स्थायी किया जाता था और बाक़ी 75% को सेवा से बाहर किए जाने का प्रावधान था
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है, "योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को पहले से तय प्रावधान के मुताबिक़ रक्षा बलों में नियमित नौकरी दी जाएगी
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
बाक़ी अग्निवीरों को उनकी इच्छा के आधार पर दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि का प्रस्ताव दिया जाएगा."
"दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि पूरी होने के बाद सभी अग्निवीरों को उनकी इच्छा और चयन मानदंडों को पूरा करने की शर्त पर नियमित सैनिक के रूप में शामिल किया जाएगा."
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अग्निपथ योजना में इस बदलाव को मंज़ूरी दी है
कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को सेनाओं में शामिल किया जाएगा
पहले इस योजना में यह प्रावधान था कि 75% अग्निवीर नागरिक जीवन में वापस लौटेंगे."