सरकार ने दीपावली से पहले अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। अब 75% अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा मिलेगी, जिससे उन्हें बेहतर अवसर और स्थायी पद मिल सकते हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सरकार ने दीपावली से पहले अग्निवीरों को बड़ा तोहफा दिया है। अब 75% अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा ...और पढ़ें
- परेड करते हुए अग्निवीरों की तस्वीर (फाइल)
- 75% अग्निवीरों को मिलेगी दो साल की अतिरिक्त सेवा।
परेड करते हुए अग्निवीरों की तस्वीर (फाइल)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
75% अग्निवीरों को मिलेगी दो साल की अतिरिक्त सेवा।
प्रदर्शन के आधार पर स्थायी पद और बेहतर वेतन-भत्ते।
दीपावली से पहले सरकार का अग्निवीरों को बड़ा तोहफा।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीपावली से पहले सरकार ने अग्निवीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की सिफारिश पर सरकार ने 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा देने का फैसला लिया है।
सरकार के इस फैसले से अब अग्निवीर दो साल अतिरिक्त नौकरी करने के लिए सक्षम हो पाएंगे। सरकार के इस फैसले से सैकड़ों अग्नीवीरों का फायदा मिलेगा।
केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीरों के कार्यकाल को लेकर लिए गए फैसले से दीपावली से पहले उनको बड़ा तोहफा मिला है। सरकार के फैसले से अग्निवीरों को दो साल का विस्तार मिलेगा। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) ने बताया कि यह विस्तार उन अग्निवीरों को दिया जाएगा, जिन्हें सशस्त्र बलों से बाहर जाना था।
सीडीएस ने बताया कि दो साल का विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को उनके प्रदर्शन के मूल्यांकन के आधार पर स्थायी पद दिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन अग्निवीरों को विस्तार मिलेगा, उन्हें बेहतर वेतन-भत्ते मिलेंगे। कैबिनेट के इस फैसले से सभी अग्निवीरों के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने का रास्ता खुल गया है।
केंद्र सरकार के कैबिनेट के इस फैसले से दोनों पक्षों को लाभ होगा। जहां एक तरफ सेना को जवान मिलेंगे वहीं अग्निवीरों को रोजगार। सेवा विस्तार से अग्निवीरों को लंबे समय तक ड्यूटी करने का मौका मिलेगा जिससे उन्हें बेहतर अनुभव मिलेगा और सेना में लंबे समय तक रहने का फायदा। वहीं सेना को भी इससे फायदा होगा कि उनके पास संख्या बल में कमी नहीं आएगी।