LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,692.78 +1233.25 (+1.66%)
निफ्टी 50 23,440.8 +387.70 (+1.68%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अर्णब की तरह मुरासु भी हुआ प्रचंड: दिल्ली से उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: सोम, 2 नव॰ 2026, 03:20 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अर्णब की तरह मुरासु भी हुआ प्रचंड: दिल्ली से उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक कैसा रहेगा मौसम?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़ने से मुरासु तूफान प्रचंड हो गया है, जो आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है और सोमवार रात से मंगलवार सुबह के बीच लैंडफॉल करेगा। यह तूफान कई राज्यों में भारी बारिश लाएगा, जबकि उत्तर भारत में सर्दी की शुरुआत के साथ मौसम शुष्क रहेगा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़ने से मुरासु तूफान प्रचंड हो गया है, जो आंध्र प्रदेश तट ...और पढ़ें
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा तूफान है, जिसने प्रचंड होकर मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके चलते पहले अर्णब तूफान आया और अब मुरासु। एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा तूफान है, जिसने प्रचंड होकर मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है।

गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील मुरासु तेजी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। यह सोमवार की रात ढाई बजे से मंगलवार की सुबह चार बजे के बीच आंध्र प्रदेश में तट को पार कर सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

तूफान का प्रभाव पूर्वी तट से आगे बढ़कर मध्य भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा। मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में भी बारिश बढ़ सकती है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मुरासु का प्रभाव अर्णब से थोड़ा भिन्न होगा। तूफान कमजोर पड़ने के बाद भी अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करता रहेगा। पूर्वी भारत से लेकर मध्य भारत और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक बादलों की आवाजाही और बारिश की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि उत्तर भारत में तूफान का सीधा असर नहीं होगा।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मुरासु तूफान के दौरान हवा की गति अर्णब की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन इसका असर पूरे देश पर पड़ेगा। सबसे गंभीर असर आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु में होगा। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और रायलसीमा में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश के अलावा तमिलनाडु और तेलंगाना में भी तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी तीन नवंबर से अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि इस दौरान दिल्ली समेत हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड का मौसम शुष्क रहेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के अधिकतर क्षेत्र शुष्क बने रहेंगे। दिन में तेज धूप रहेगी। सुबह और रात के तापमान में हल्की गिरावट होगी, जिससे सर्दी की शुरुआत हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें