महाराष्ट्र: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों कर रहे निगरानी
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- महाराष्ट्र: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों कर रहे निगरानी
ग्रांट ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उम्मीद है कि उनकी स्थिति में सुधार होगा। एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। सुप्रिया सुले ने क्या बताया? शरद पवार गुट की नेता और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने 'एक्स' पर पोस्ट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, बाबा को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक स्थिर हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।