LIVE सोम, 2 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 2 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 75,692.78 +1233.25 (+1.66%)
निफ्टी 50 23,440.8 +387.70 (+1.68%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.90
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

योग टिप्स: बच्चों को योग कराते समय न करें ये गलतियां, माता-पिता जरूर जान लें जरूरी बातें

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 1 नव॰ 2026, 11:39 pm
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

योग टिप्स: बच्चों को योग कराते समय न करें ये गलतियां, माता-पिता जरूर जान लें जरूरी बातें
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

Yoga For Kids Safety Tips: बच्चों को योग कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जानिए योग की सही उम्र, सुरक्षित योगासन, प्राणायाम और जरूरी सावधानियां।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Kids Yoga Guide: आजकल बच्चों की दिनचर्या में मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम का समय लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों में भी हिस्सा लें। बच्चों को स्वस्थ और सक्रिय रखने के लिए योग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। योग से बच्चों को शरीर के प्रति जागरूकता, संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता विकसित करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, सांस लेने के सरल अभ्यास और ध्यान से उन्हें शांत रहने और तनाव संभालने की आदत भी सिखाई जा सकती है। हालांकि, बच्चों को योग कराते समय कुछ जरूरी सावधानियां बरतना बेहद जरूरी है। बड़ों की तरह बच्चों से कठिन योगासन करवाना सही नहीं है। उनकी उम्र, शारीरिक क्षमता और रुचि के अनुसार ही योग का अभ्यास करवाना चाहिए। खासकर छोटे बच्चों को योग खेल-खेल में सिखाना बेहतर रहता है। माता-पिता को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि बच्चा किसी आसन को करने के लिए खुद पर दबाव न डाले। अगर आप भी अपने बच्चे को योग की आदत डालना चाहते हैं, तो पहले ये जरूरी बातें जान लें। आइए समझते हैं बच्चों को योग कराते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 1
  • उम्र के अनुसार चुनें योगासन बच्चों को योग सिखाते समय उनकी उम्र का ध्यान रखना जरूरी है। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में पांच साल की उम्र को योग शुरू करने के लिए उपयुक्त माना गया है। छोटे बच्चों के लिए हल्के स्ट्रेच, सरल गतिविधियां और खेल आधारित योग बेहतर रहते हैं। कठिन आसनों से शुरुआत बिल्कुल न करें। 2
  • प्रशिक्षित योग शिक्षक की लें मदद बच्चों को योग हमेशा प्रशिक्षित योग शिक्षक की देखरेख में कराना चाहिए। पांच से दस साल के बच्चों के अभ्यास के दौरान माता-पिता की मौजूदगी भी उपयोगी रहती है। इससे बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है और गलत तरीके से आसन करने का खतरा कम होता है। 3

उम्र के अनुसार चुनें योगासन बच्चों को योग सिखाते समय उनकी उम्र का ध्यान रखना जरूरी है। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में पांच साल की उम्र को योग शुरू करने के लिए उपयुक्त माना गया है। छोटे बच्चों के लिए हल्के स्ट्रेच, सरल गतिविधियां और खेल आधारित योग बेहतर रहते हैं। कठिन आसनों से शुरुआत बिल्कुल न करें। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

प्रशिक्षित योग शिक्षक की लें मदद बच्चों को योग हमेशा प्रशिक्षित योग शिक्षक की देखरेख में कराना चाहिए। पांच से दस साल के बच्चों के अभ्यास के दौरान माता-पिता की मौजूदगी भी उपयोगी रहती है। इससे बच्चे की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है और गलत तरीके से आसन करने का खतरा कम होता है। 3

कठिन योगासन और जबरदस्ती से बचें बच्चों से शुरुआत में शीर्षासन, हाथों के बल खड़े होने वाले आसन और अत्यधिक आगे या पीछे झुकने वाले कठिन आसन न करवाएं। किसी भी आसन में शरीर को जबरदस्ती मोड़ना या जरूरत से ज्यादा खिंचाव देना नुकसानदायक हो सकता है। 4

खाली पेट या हल्के पेट कराएं योग योग के अभ्यास से पहले बच्चे के खाने का ध्यान रखें। आयुष मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार नाश्ते के बाद कम से कम दो घंटे और भरपेट भोजन के बाद लगभग तीन घंटे का अंतर रखना चाहिए। बच्चे को भूखा रखकर भी योग न कराएं। 5

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

सांस रोकने वाले अभ्यास न करवाएं छोटे बच्चों को लंबे समय तक सांस रोकने वाले प्राणायाम नहीं करवाने चाहिए। तेज सांस लेने वाले कठिन अभ्यास भी बिना विशेषज्ञ की सलाह के न कराएं। शुरुआत में सामान्य और सहज सांस लेने पर ध्यान देना बेहतर है। 6

साफ और सुरक्षित जगह चुनें बच्चों को योग कराने के लिए ऐसी जगह चुनें जहां फर्श साफ और फिसलन रहित हो। आसपास नुकीली चीजें, भारी फर्नीचर या ऐसी वस्तुएं न हों, जिनसे चोट लग सकती है। योग मैट का इस्तेमाल करें और बच्चे को पर्याप्त जगह दें। 7

बच्चे पर न डालें दबाव हर बच्चा एक जैसा नहीं होता। किसी बच्चे का शरीर ज्यादा लचीला हो सकता है, जबकि किसी को अभ्यास करने में समय लग सकता है। इसलिए बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से न करें। उन्हें प्यार से प्रोत्साहित करें और उनकी क्षमता के अनुसार ही अभ्यास करवाएं। कब रोक देना चाहिए योग का अभ्यास? अगर योग करते समय बच्चे को दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी या असहजता महसूस हो, तो तुरंत अभ्यास रुकवा दें। बच्चे को पहले से कोई बीमारी, चोट या स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो योग शुरू करने से पहले बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह लें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें