बेंगलुरु पुलिस आयुक्त ने दावा किया है कि सिद्दरमैया के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन में इस्तेमाल मोबाइल दिल्ली में खरीदा गया और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के सरकारी आवास पर सौंपा गया था।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बेंगलुरु पुलिस आयुक्त ने दावा किया है कि सिद्दरमैया के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन में इस्तेमाल मोबाइल दिल्ली में खरीदा गया ...और पढ़ें
- एचडी कुमारस्वामी और सिद्दरमैया। (फाइल फोटो।)
- सिद्दरमैया स्टिंग मोबाइल कुमारस्वामी के दिल्ली आवास पर सौंपा गया।
एचडी कुमारस्वामी और सिद्दरमैया। (फाइल फोटो।)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सिद्दरमैया स्टिंग मोबाइल कुमारस्वामी के दिल्ली आवास पर सौंपा गया।
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त ने रितेश पांडे के बयान का हवाला दिया।
कुमारस्वामी ने पुलिस के दावों को खारिज किया, आंतरिक राजनीति का आरोप।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने दावा किया है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन दिल्ली से खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री एचडी
कुमारस्वामी के सरकारी आवास पर प्रज्वल प्रसाद नाम के व्यक्ति को सौंपा गया था।
वहीं इस मामले को लेकर कुमारस्वामी ने कहा, क्या वह पुलिस आयुक्त है? उसने ऐसी बातें कही हैं जो किसी मुख्य लिपिक को भी शोभा नहीं देतीं। मुझे पता है कि वह किसके प्रभाव में काम कर रहा है।
पुलिस आयुक्त ने इस मामले में गिरफ्तार रितेश पांडे के बयान का हवाला देते हुए रविवार को कहा, प्रज्वल प्रसाद के निर्देश पर विनोद शर्मा और रितेश पांडे ने करोल बाग की एक दुकान से मोबाइल फोन खरीदा। बाद में, उन्होंने दिल्ली में कुमारस्वामी के सरकारी आवास पर वह मोबाइल प्रज्वल को सौंप दिया।
दिल्ली निवासी रितेश को कथित स्टिंग आपरेशन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने के मामले में 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी। बेंगलुरु पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए बेंगलुरु लेकर पहुंची।