LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.53 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.30 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

'कोरोना के दौरान आलोचना से सख्त हुआ चीन का रवैया', मुंबई में बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरी

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 1 नव॰ 2026, 05:41 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

'कोरोना के दौरान आलोचना से सख्त हुआ चीन का रवैया', मुंबई में बोले विदेश सचिव विक्रम मिसरी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मुंबई में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आलोचना के कारण चीन का रवैया सख्त हो गया था, जिससे भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मुंबई में कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आलोचना के कारण चीन का रवैया सख्त हो गया था, जिससे भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ा।
  • विक्रम मिसरी ने मुंबई में साझा किया अपना अनुभव (फाइल फोटो)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

विक्रम मिसरी ने मुंबई में साझा किया अपना अनुभव (फाइल फोटो)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि कोरोना के दौरान चीन को लगा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय महामारी के लिए उसे दोषी ठहरा रहा है और बदनाम कर रहा है। इसके चलते दुनिया के प्रति उसका रवैया कठोर हो गया और उसने अपनी सीमा के भीतर बेहद सख्त लॉकडाउन लागू कर दिया।

कश्मीरी पंडितों के एक संगठन की ओर से शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मिसरी ने चीन में राजदूत के रूप में अपनी तैनाती के दौरान आई एक बड़ी चुनौती को भी याद किया। उस समय भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में अभूतपूर्व टकराव हुआ था।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

उन्होंने कहा कि करीब 50 साल में पहली बार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के लोगों की जान गई थी। इसे विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बनाने वाली बात यह थी कि यह सब कोरोना के चरम काल में हुआ। इसकी वजह से लोगों से मिलने-जुलने, चीन के भीतर की धारणाओं को समझने और वापस दिल्ली लौटने पर पाबंदियां लग गई थीं।

मिसरी ने कहा कि यात्रा करना बेहद मुश्किल था। चीन से बाहर जाने के बाद लौटने पर 21 दिन का अनिवार्य क्वारंटीन होता था। दिल्ली में एक दिन के लिए आने पर भी हर बार 21 दिन का ‘वनवास’ भुगतना पड़ता था। हर तरफ, यहां तक कि चीन में भी लोग सदमे में थे। उन्हें अहसास था कि कुछ बहुत गंभीर हुआ है।

आपरेशन सिंदूर को लेकर मिसरी ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि पूरी सरकार एकजुट होकर काम कर रही थी। विदेश सचिव ने अपनी कश्मीरी पंडित जड़ों के बारे में भी बात की। कहा कि कश्मीरियत मेरे सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मैंने इस समुदाय के हर सदस्य में संघर्ष करने का डीएनए देखा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें