LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.53 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.30 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 'डिजी यात्रा' की तैयारी, दिल्ली समेत 7 हवाईअड्डों पर शुरू हुआ ट्रायल

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 1 नव॰ 2026, 06:08 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी 'डिजी यात्रा' की तैयारी, दिल्ली समेत 7 हवाईअड्डों पर शुरू हुआ ट्रायल
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण सात प्रमुख हवाईअड्डों पर शुरू किया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण सात प्रमुख हवाईअड्डों पर शुरू किया है।
  • अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण शुरू (AI फोटो)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण शुरू (AI फोटो)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा सुगम बनाने के लिए डिजी यात्रा की सुविधा अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी शुरू करने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के सात प्रमुख हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का परीक्षण शुरू हो गया है। इनमें दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोचीन, मुंबई, चेन्नई और अमृतसर हवाईअड्डा शामिल हैं।

इस सुविधा को 2027 में व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है। फिलहाल यह सुविधा कई घरेलू हवाईअड्डों पर उपलब्ध है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

इस सुविधा उन भारतीय नागरिकों को मिलेगी जिनके पास ई-पासपोर्ट है। नवंबर से दिसंबर 2026 तक चलने वाले इन ट्रायल के दौरान, ई-पासपोर्ट रखने वाले पात्र भारतीय नागरिक, एअर इंडिया और इंडिगो की चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में यात्रा करते समय टर्मिनल एंट्री पाइंट, सिक्योरिटी होल्ड एरिया और बोर्डिंग गेट पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्रायल अवधि के दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर 2027 में इसके व्यापक विस्तार की योजना तैयार की जाएगी।

डिजी यात्रा चेहरे की पहचान (फेशियल रिकग्निशन) तकनीक पर काम करता है। इसके जरिये यात्री एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार, सुरक्षा जांच क्षेत्र और बोर्डिंग गेट पर बिना बार-बार दस्तावेज दिखाए आगे बढ़ सकेंगे। हालांकि, पासपोर्ट और अन्य जरूरी यात्रा दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा। इमिग्रेशन और एयरलाइन की जांच भी पहले की तरह पूरी करनी होगी।

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पात्र भारतीय नागरिकों को डिजी यात्रा मोबाइल एप के माध्यम से ई-पासपोर्ट के जरिये अपनी पहचान सत्यापित करानी होगी।

इसके लिए पासपोर्ट स्कैन, मोबाइल से चिप रीडिंग और सेल्फी की जरूरत होगी। यात्रियों को अपने यात्रा दस्तावेज अपने पास रखने होंगे और एयरलाइन द्वारा अनिवार्य दस्तावेज जांच, आव्रजन प्रक्रियाओं तथा यात्रा से जुड़ी अन्य सभी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। फिलहाल डिजी यात्रा के 2.65 करोड़ से अधिक यूजर हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें