प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में गरीबी में आई ऐतिहासिक गिरावट को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में गरीबी में आई ऐतिहासिक गिरावट को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
- भारत में गरीबी में गिरावट ऐतिहासिक उपलब्धि।
- पीएम मोदी ने गरीबी में गिरावट को ऐतिहासिक बताया।
भारत में गरीबी में गिरावट ऐतिहासिक उपलब्धि।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
पीएम मोदी ने गरीबी में गिरावट को ऐतिहासिक बताया।
विश्व बैंक रिपोर्ट के अनुसार गरीबी में 90% कमी।
कांग्रेस के 'गरीबी हटाओ' नारे पर साधा निशाना।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में गरीबी कम करने की दिशा में हुई प्रगति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में अत्यधिक गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट आई है और करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की, जिसमें बालीवुड फिल्म ‘दसवीं’ का प्रेरणादायक गीत ‘ठान लिया’ पृष्ठभूमि में सुनाई दे रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने गरीबी में आई ‘ऐतिहासिक’ गिरावट को देश में अवसरों के विस्तार की दिशा में पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के दशकों पुराने ‘गरीबी हटाओ’ अभियान पर भी तंज कसते हुए लिखा कि गरीबी उन्मूलन उनकी सरकार के लिए कभी महज नारा नहीं रहा। गरीबी उन्मूलन मोदी सरकार की प्रतिबद्धता रही है।
विश्व बैंक का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इसके चलते अत्यधिक गरीबी दर में 90 प्रतिशत की गिरावट आई है। केवल छह साल में रोजगार में 13.4 करोड़ की वृद्धि हुई।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि असमानता में तेज गिरावट आई है। आर्थिक असमानता मापने के प्रमुख मानक गिनी सूचकांक में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी आई और यह 23.0 पर पहुंच गया।