भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रेड बुल इंडिया से अपने उत्पाद को 'एनर्जी ड्रिंक' कहने के वैज्ञानिक प्रमाण मांगे हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने रेड बुल इंडिया से अपने उत्पाद को 'एनर्जी ड्रिंक' कहने के वैज्ञानिक प्रमाण मांगे हैं।
- रेड बुल के एनर्जी ड्रिंक दावे पर FSSAI ने मांगा वैज्ञानिक सबूत
- FSSAI ने रेड बुल से 'एनर्जी ड्रिंक' दावे का सबूत मांगा।
रेड बुल के एनर्जी ड्रिंक दावे पर FSSAI ने मांगा वैज्ञानिक सबूत
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
FSSAI ने रेड बुल से 'एनर्जी ड्रिंक' दावे का सबूत मांगा।
कंपनी को सात दिनों में वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।
अतिरिक्त चीनी, कैफीन से ऊर्जा पर FSSAI को आपत्ति।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को रेड बुल इंडिया को कहा कि वह अपने उत्पाद की मार्केटिंग ‘एनर्जी ड्रिंक’ के रूप में किए जाने के समर्थन में वैज्ञानिक साक्ष्य पेश करे।
रेड बुल को सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। कारण बताओ नोटिस में एफएसएसएआई ने रेड बुल इंडिया से अपने दावों के समर्थन में विस्तृत स्पष्टीकरण देने को कहा है।
कंपनी को इसके लिए प्रासंगिक वैज्ञानिक साक्ष्य और उत्पाद पर इस तरह का लेबल लगाने की अनुमति देने वाले नियामकीय प्रविधान भी प्रस्तुत करने होंगे। हालांकि एफएसएसएआइ के प्रवक्ता की ओर से इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
सूत्रों ने बताया कि एफएसएसएआई ने कहा है कि रेड बुल एनर्जी ड्रिंक के घोषित एनर्जी कंटेंट या ऊर्जा के स्रोत का बड़ा हिस्सा अतिरिक्त चीनी और कैफीन से प्राप्त होता है। नियामक ने कंपनी से यह भी पूछा है कि उसके उत्पाद पर ‘एनर्जी ड्रिंक’ का लेबल लगाने पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जाना चाहिए।
एफएसएसएआई ने कहा कि एनर्जी ड्रिंक का लेबल उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकता है। कंपनी से यह भी कहा गया है कि वह मौजूदा कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए।