LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,104.79 +512.34 (+0.63%)
निफ्टी 50 25,291.1 +146.80 (+0.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अब घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, चार राज्यों में डिजिटल 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' प्रक्रिया शुरू

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 05:15 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अब घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, चार राज्यों में डिजिटल 'सेल्फ-एन्यूमरेशन' प्रक्रिया शुरू
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

देश में जनगणना 2027 की डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में शुरू हो गई है, जिसमें जाति से जुड़ा सवाल ओपन-एंडेड रहेगा।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • देश में जनगणना 2027 की डिजिटल स्व-गणना प्रक्रिया उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में शुरू हो गई है, जिसमें जाति से जुड़ा सवाल ओपन-एंडेड रहेगा।
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
  • डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के उन इलाकों में, जहां बर्फबारी नहीं होती, सोमवार से स्व-गणना की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के उन इलाकों में, जहां बर्फबारी नहीं होती, सोमवार से स्व-गणना की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है।

यह डिजिटल सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी, जिसके तुरंत बाद 1 दिसंबर से घर-घर जाकर जनगणना करने का मुख्य काम शुरू होगा।

गृह मंत्रालय द्वारा 5 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, इन चार राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, यहां जनगणना के जनसंख्या गणना चरण को पहले ही शुरू किया गया है। इन राज्यों में यह प्रक्रिया 1 दिसंबर से 4 जनवरी 2027 तक चलेगी। इसके अलावा, 5 से 9 जनवरी 2027 के बीच एक संशोधन दौर भी आयोजित किया जाएगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

हालांकि, मणिपुर में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन वहां की विशेष परिस्थितियों और एनआरसी लागू करने की मांग के चलते जनगणना प्रक्रिया को फिलहाल अगले आदेश तक टाल दिया गया है।

जनसंख्या गणना के इस चरण में परिवारों और व्यक्तियों से जुड़ी कुल 40 तरह की जानकारियां जुटाई जाएंगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि व्यक्ति की जाति से जुड़ा सवाल ओपन-एंडेड यानी खुला रखा गया है।

इसका मतलब है कि नागरिक अपनी जो भी जाति बताएंगे, उसे बिना किसी दस्तावेजी सबूत या सत्यापन के वैसा ही दर्ज कर लिया जाएगा।

लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले पहाड़ी इलाकों में जनगणना के दोनों चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं। इसके विपरीत, देश के बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मुख्य जनसंख्या गणना का काम 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा।

इसके बाद 1 से 5 मार्च 2027 तक संशोधन दौर होगा। इन क्षेत्रों के लिए स्व-गणना की सुविधा 10 से 24 जनवरी 2027 तक खुली रहेगी और यहां जनगणना की संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 को 00:00 बजे निर्धारित की गई है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें