सैमसंग अपने Galaxy A38 स्मार्टफोन में 5,882 mAh की बड़ी बैटरी देने की तैयारी में है, जिसे सैमसंग 6,000 mAh के रूप में मार्केटिंग कर सकता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सैमसंग अपने Galaxy A38 स्मार्टफोन में 5,882 mAh की बड़ी बैटरी देने की तैयारी में है, जिसे सैमसंग 6,000 mAh के रूप में मार्केटिंग कर सकता है।
- सैमसंग गैलेक्सी ए38 में मिलेगी 6000 एमएएच की दमदार बैटरी 45W चार्जिंग के साथ
- Galaxy A38 में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
सैमसंग गैलेक्सी ए38 में मिलेगी 6000 एमएएच की दमदार बैटरी 45W चार्जिंग के साथ
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
Galaxy A38 में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
स्मार्टफोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा।
मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग की Galaxy A स्मार्टफोन में काफी लंबे समय से 5,000 mAh की बैटरी मिल रही थी। अब कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन के बैटरी पैक अपग्रेड करने की प्लानिंग में है। सैमसंग को लेकर खबर हैं कि वह जल्द ही Galaxy A38 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। सैमसंग के इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
सैमसंग स्मार्टफोन के अपडेट से जुड़ी वेबसाइट GalaxyClub के मुताबिक, अपकमिंग Galaxy A38 स्मार्टफोन में 5,882 mAh की बैड़ी बैटरी देखने को मिल सकता है। सैमसंग इस बैटरी को 6,000 mAh की मार्केटिंग करेगा। अगर पिछले वेरिएंट Galaxy A37 से कंपेयर करें तो कंपनी इसमें करीब 20 प्रतिशत का अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सैमसंग के इस फोन में ट्रेंडिंग सिलिकन-कार्बन टेक का यूज नहीं करने वाली है।
बैटरी के अलावा सैमसंग के इस फोन के दूसरे हार्डवेयर में ज्यादा बदलाव न करने का प्लान कर रही है। इससे पहले रिपोर्ट्स सामने आए थे कि इस फोन में सैमसंग के पहले लॉन्च Galaxy A36 और Galaxy A37 वाला कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इनमें कंपनी ने 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया था, जिसके साथ 8 MP का अल्ट्रावाइड और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया था। इस फोन में 12 MP का सेल्फी कैमरा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग सैमसंग फोन में 45 W वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है।
इसके साथ ही फिलहाल सैमसंग के एक और अपकमिंग Galaxy A58 स्मार्टफोन है। फिलहाल इसकी बैटरी को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। उम्मीद है कि सैमसंग के इस फोन में भी 6000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अपकमिंग Samsung Galaxy A38 स्मार्टफोन मार्च या अप्रैल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। गैलेक्सी A36 को कंपनी ने 32,999 रुपये, A37 को 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। ऐसे में संभव है कि Galaxy A38 को 45 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- 200MP ZEISS APO जूम कैमरा वाला Vivo का तगड़ा फोन, इंडिया लॉन्च को तैयार, देखें स्पेसिफिकेशन्स