LIVE गुरु, 5 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में बड़ी ढील, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल 26 शहरों में 1200 किमी फैला मेट्रो नेटवर्क, पीएम मोदी बोले- इसका असर आंकड़ों से कहीं आगे सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: आवासीय इमारतों में दिव्यांगों की सुगमता पर केंद्र से मांगा जवाब
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 79,310.01 +2392.11 (+3.11%)
निफ्टी 50 24,536.6 +725.80 (+3.05%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.47
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
sarkari-yojna तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल, 4 सालों में नौकरियों में 30 प्रतिशत का इजाफा; यूपी-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों की बड़ी भूमिका

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 5 नव॰ 2026, 04:41 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल, 4 सालों में नौकरियों में 30 प्रतिशत का इजाफा; यूपी-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों की बड़ी भूमिका
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

पीएलआई योजना के कारण 2021-2025 के बीच संगठित मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 30 प्रतिशत रोजगार बढ़ा है। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों ने इस वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • पीएलआई योजना के कारण 2021-2025 के बीच संगठित मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 30 प्रतिशत रोजगार बढ़ा है। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ...और पढ़ें
  • मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 30 प्रतिशत रोजगार वृद्धि
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 30 प्रतिशत रोजगार वृद्धि

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। वर्ष 2020 में पहली बार मोबाइल फोन के निर्माण के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम लाई गई। फिर मैन्यूफैक्चरिंग के प्रोत्साहन के लिए 14 विभिन्न सेक्टर में पीएलआई स्कीम की घोषणा की गई और उसका असर रोजगार भी दिखा है।

वित्त मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक वर्ष 2021 से लेकर 2025 के बीच संगठित मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के रोजगार में 30 प्रतिशत का इजाफा रहा। वर्ष 2021 में संगठित मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 1.6 करोड़ लोग काम कर रहे थे जिनकी संख्या 2025 में बढ़कर 2.1 करोड़ हो गई।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में श्रमिकों की उत्पादकता में भी 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि उनका वेतन 29 प्रतिशत बढ़ा।

वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 से लेकर 2025 के बीच संगठित रोजगार बढ़ाने में मुख्य रूप से पांच राज्य और सात औद्योगिक सेक्टर की भूमिका निभाई। पांच राज्यों में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश व हरियाणा शामिल हैं।

इन पांच राज्यों में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के 56 प्रतिशत रोजगार निकले। इनमें तमिलनाडु की सबसे अधिक 15 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र की 13-13 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश की नौ तो हरियाणा की हिस्सेदारी छह प्रतिशत है। इलेक्ट्रानिक्स से जुड़ी सबसे अधिक मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट तमिलनाडु में लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश का नोएडा भी मोबाइल फोन निर्माण के हब के रूप में उभरा जहां सैमसंग से लेकर वीवो जैसे कई बड़े ब्रांड निर्माण कार्य कर रही हैं। तभी वर्ष 2021 से लेकर 2025 के बीच सिर्फ उत्तर प्रदेश में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर के रोजगार में 60 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

रोजगार का 52 प्रतिशत सृजन मुख्य रूप से सात सेक्टर में हो रहा हैं। इनमें फूड प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, बेसिक मेटल, वियरिंग अपैरल, केमिकल्स व केमिकल्स उत्पाद, मशीनरी व विभिन्न उपकरण एवं मोटर वाहन व संबंध आइटम शामिल हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें