LIVE गुरु, 5 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
साइबर अपराध: गृह मंत्रालय का बड़ा अलर्ट, बैंक और वित्तीय संस्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट कर रहे हमला नितेश राणे का इंडिया ब्लॉक पर निशाना: सत्ता परिवर्तन की मांग पर कहा- वड़ा पाव की दुकान चलाने जैसे आसान नहीं समुद्र में बढ़ेगी महाशक्तियों की टक्कर?: नौसेना प्रमुख ने हिंद-प्रशांत की सुरक्षा पर चेताया, जानें क्या कहा? पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पुलिस अब मनमाने समय तक नहीं रख सकेगी हिरासत में, शीर्ष अदालत ने तय की समयसीमा 'आज POTUS कल LOTUS', अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 78,856.82 +1555.42 (+2.01%)
निफ्टी 50 24,395.15 +434.55 (+1.81%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.41
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

अबू धाबी टी10: लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर संकट क्यों? पीसीबी ने एनओसी के लिए मांगे 10 हजार डॉलर

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 5 नव॰ 2026, 05:30 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

अबू धाबी टी10: लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर संकट क्यों? पीसीबी ने एनओसी के लिए मांगे 10 हजार डॉलर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अबू धाबी टी10 लीग में खेलने वाले अपने खिलाड़ियों के एनओसी रोक दिए हैं। बोर्ड ने प्रत्येक एनओसी के लिए 10 हजार डॉलर की मांग की है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • अबू धाबी टी10 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर संकट खड़ा हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने शर्त रखी है कि जब तक लीग प्रबंधन प्रत्येक एनओसी के लिए 10 हजार अमेरिकी डॉलर का भुगतान नहीं करता, तब तक खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं मिलेगी। पीसीबी की इस मांग से लीग की फ्रेंचाइजी असमंजस में हैं। उनके सामने या तो यह रकम चुकाने या फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विकल्प तलाशने की चुनौती है।
  • क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी टी10 लीग के प्रबंधन ने 30 सितंबर को खिलाड़ी ड्राफ्ट पूरा होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एनओसी के लिए आवेदन किया था। हालांकि, पीसीबी ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रत्येक एनओसी के लिए 10 हजार डॉलर की मांग रख दी। लीग का आयोजन सात नवंबर से शुरू होना है। ऐसे में टूर्नामेंट से ठीक पहले पीसीबी की इस शर्त ने फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी सैलरी से यह फीस चुकाने की तैयारी में थे, लेकिन अब तक इस मामले का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।
  • पांच टीमों ने चुने थे 16 पाकिस्तानी खिलाड़ी

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, अबू धाबी टी10 लीग के प्रबंधन ने 30 सितंबर को खिलाड़ी ड्राफ्ट पूरा होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों के एनओसी के लिए आवेदन किया था। हालांकि, पीसीबी ने इस सप्ताह की शुरुआत में प्रत्येक एनओसी के लिए 10 हजार डॉलर की मांग रख दी। लीग का आयोजन सात नवंबर से शुरू होना है। ऐसे में टूर्नामेंट से ठीक पहले पीसीबी की इस शर्त ने फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी सैलरी से यह फीस चुकाने की तैयारी में थे, लेकिन अब तक इस मामले का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

पांच टीमों ने चुने थे 16 पाकिस्तानी खिलाड़ी

अबू धाबी टी10 के प्लेयर ड्राफ्ट में छह में से पांच फ्रेंचाइजी ने कुल 16 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को चुना था। इनमें नसीम शाह, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, फखर जमां और इफ्तिखार अहमद जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पीसीबी की ओर से एनओसी नहीं मिलने की स्थिति में इन खिलाड़ियों का टूर्नामेंट में हिस्सा लेना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी अब दूसरे खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के विकल्प पर भी विचार कर रही हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब पीसीबी ने विदेशी लीग में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों का एनओसी रोका है। पिछले महीने बोर्ड ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में हिस्सा लेने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी एनओसी देने से इनकार कर दिया था। इसके कारण ज्यादातर पाकिस्तानी खिलाड़ी उस टूर्नामेंट में नहीं खेल सके थे।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

पीसीबी पहले भी ऐसी नीति अपनाता रहा है। इसके तहत उन विदेशी लीगों में खिलाड़ियों की भागीदारी को सीमित किया जाता है, जहां पाकिस्तानी क्रिकेटरों की मांग तो होती है, लेकिन उन खिलाड़ियों की पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में मांग नहीं होती। हालांकि, पीसीबी ने हाल ही में अपनी नीति में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, टी20 विशेषज्ञ खिलाड़ियों के विदेशी लीग में खेलने की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। उन्हें सिर्फ राष्ट्रीय टीम की जरूरत पड़ने पर उपलब्ध रहना होगा।

अबू धाबी टी10 ड्राफ्ट में चुने गए पाकिस्तानी खिलाड़ी

शादाब खान, मोहम्मद आमिर, ख्वाजा नफे, खुशदिल शाह, आजम खान, मोहम्मद वसीम जूनियर

फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, फहीम अशरफ, सुफियान मोकीम, अब्बास अफरीदी

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें