4/11/2026
लेऑफ: यूबीएस ने क्रेडिट सुइस विलय के बाद लंदन में 200 कर्मचारी निकाले, कैनवा में भी छंटनी; जानें पूरा मामला
यूबीएस ने क्रेडिट सुइस विलय के बाद लंदन में करीब 200 कर्मचारियों की छंटनी की है। यह कदम परिचालन दक्षता बढ़ाने और लागत घटाने की रणनीति का हिस्सा है। ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा ने भी 1,271 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।