5/11/2026
'लंबी कानूनी लड़ाई से खत्म नहीं होता मकान मालिक का हक', 40 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने किरायेदार को मकान खाली करने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा कि दशकों लंबी कानूनी लड़ाई से मकान मालिक की वास्तविक जरूरत खत्म नहीं होती। कोर्ट ने पीलीभीत के 40 साल पुराने विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द कर किरायेदार को संपत्ति खाली करने का निर्देश दिया।