LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +3726.62 (+4.82%)
निफ्टी 50 25,030.35 +1069.75 (+4.46%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

दीपावली पर पटाखों से ही नहीं, इस वजह से भी बिगड़ेगी उत्तर भारत की हवा; दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 03:57 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

दीपावली पर पटाखों से ही नहीं, इस वजह से भी बिगड़ेगी उत्तर भारत की हवा; दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

इस दीपावली पर उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मौसम के मिजाज के कारण गंभीर हो सकता है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • इस दीपावली पर उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर मौसम के मिजाज के कारण गंभीर हो सकता है।
  • दीपावली पर मौसम बिगाड़ेगा उत्तर भारत की आबोहवा
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

दीपावली पर मौसम बिगाड़ेगा उत्तर भारत की आबोहवा

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

अरविंद शर्मा, नई दिल्ली। दीपावली पर उत्तर भारत की आबोहवा बिगड़ने के लिए इस बार सिर्फ पटाखों का धुआं जिम्मेदार नहीं होगा। मौसम का मिजाज भी प्रदूषण को गंभीर बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवाओं के रास्ते में बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के आ जाने से हवा की रफ्तार सुस्त पड़ने के आसार हैं।

आठ-नौ नवंबर के दौरान यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा, जिसके कारण प्रदूषण वाले तत्वों का फैलाव हो सकता है। इसी दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं भी पहले से ही मौजूद प्रदूषण के साथ हवा को अधिक जहरीला बना सकता है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि उत्तर भारत के एक बड़े क्षेत्र में दीपावली के आसपास प्रदूषण का दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि पराली जलाने, वाहनों से निकलने वाले धुएं, निर्माण कार्यों की धूल, औद्योगिक उत्सर्जन और कचरा जलाने से होने वाला प्रदूषण पहले से वातावरण में मौजूद है। पटाखों का धुआं इसमें अतिरिक्त इजाफा करेगा।

दिल्ली-एनसीआर में हर साल इस मौसम में प्रदूषण का तेजी से विस्तार होता है, मगर इसी दौरान हल्की बारिश होने से भी आबोहवा साफ हो जाती है। जाहिर है, प्रदूषण का स्तर केवल इससे तय नहीं होता कि हवा में कितना धुआं एवं धूल है, बल्कि यह भी मायने रखता है कि हवा उन्हें कितनी तेजी से बहाकर बाहर कर देती है।

स्काईमेट के प्रवक्ता महेश पलावत का मानना है कि दिल्ली में आठ-नौ नवंबर के दौरान हवा की गुणवत्ता खतरनाक रह सकती है। आठ नवंबर को वेंटिलेशन इंडेक्स घटकर 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है, जबकि 6000 से नीचे का स्तर और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होने पर प्रदूषण कणों का बिखराव काफी धीमा हो जाता है। असर अभी से दिखने लगा है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक कई निगरानी केंद्रों पर 400 के पार दर्ज किया गया है।

अगले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में शुष्क परिस्थितियां बनी रहेंगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अभी बारिश के आसार नहीं हैं।

हालांकि दीपावली के तुरंत बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मगर दिल्ली और आसपास के मैदानी क्षेत्रों को अभी बारिश का इंतजार करना होगा। ऐसे में प्रदूषण अगर गहरा होगा तो तुरंत छंटने की संभावना नहीं है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें