LIVE रवि, 1 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
रविवार, 1 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 74,459.53 +308.49 (+0.42%)
निफ्टी 50 23,053.1 +116.35 (+0.51%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.94
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

Vivo S70 के फीचर्स आए सामने! Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 64MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: रवि, 1 नव॰ 2026, 07:30 am
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

Vivo S70 के फीचर्स आए सामने! Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट और 64MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

Vivo अपनी S-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसी साल मई में चीन में पेश की गई Vivo S60 सीरीज के बाद अब इसके सक्सेसर Vivo S70 की चर्चा तेज हो गई है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • Vivo अपनी S-सीरीज के नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसी साल मई में चीन में पेश की गई ...और पढ़ें
  • Vivo S70 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Photo- Vivo S60
  • टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo S60 सीरीज इस साल की शुरुआत में मई में चीन में लॉन्च की गई थी, जिसमें Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition शामिल थे। स्टैंडर्ड मॉडल Snapdragon 8 series चिपसेट से लैस है और इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। अब ऐसा लग रहा है कि इस टेक फर्म ने Vivo S60 के सक्सेसर को पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। Vivo S70 नाम से पेश किए जाने की उम्मीद वाले इस स्मार्टफोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। लीक से पता चलता है कि ये हैंडसेट एक अपग्रेडेड Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा, रिपोर्ट है कि Vivo S70 में एक अपग्रेडेड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम भी दिया जाएगा।

Vivo S70 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Photo- Vivo S60

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo S60 सीरीज इस साल की शुरुआत में मई में चीन में लॉन्च की गई थी, जिसमें Vivo S60 और Vivo S60 Vitality Edition शामिल थे। स्टैंडर्ड मॉडल Snapdragon 8 series चिपसेट से लैस है और इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। अब ऐसा लग रहा है कि इस टेक फर्म ने Vivo S60 के सक्सेसर को पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। Vivo S70 नाम से पेश किए जाने की उम्मीद वाले इस स्मार्टफोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स ऑनलाइन सामने आ गए हैं। लीक से पता चलता है कि ये हैंडसेट एक अपग्रेडेड Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा, रिपोर्ट है कि Vivo S70 में एक अपग्रेडेड ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम भी दिया जाएगा।

Gizmochina ने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक वीबो पोस्ट (जो अब डिलीट हो चुकी है) के हवाले से बताया है कि कथित Vivo S70 के मेन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स लीक हो गए हैं। लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक, Vivo S70 क्वालकॉम के ऑक्टा-कोर Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस होगा, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले चार एफिशिएंसी कोर, 3GHz पर क्लॉक्ड दो परफॉर्मेंस कोर और 3.21GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड देने वाला एक प्राइम कोर शामिल है।

इसके अलावा, कथित Vivo S70 में 1.5K रेजोल्यूशन वाला 6.59-इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिए जाने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये स्मार्टफोन ऑनलाइन गेम 'Sky: Children of the Night' के साथ कोलैबोरेशन में लॉन्च होगा, जिससे संकेत मिलता है कि Vivo S70 का एक स्पेशल एडिशन या फिर एक थीम्ड कलर ऑप्शन पेश किया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो Vivo S70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इसके रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

लीक में आगे बताया गया है कि Vivo S70 में 64-मेगापिक्सल का अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो रियर कैमरा मिलेगा और ये 200mm टेलीफोटो कन्वर्टर लेंस को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें पहले की तरह ही 50-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलने की बात कही गई है। डिजाइन के मामले में फोन में हॉरिजॉन्टल रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है।

Vivo S70 इस साल के Vivo S60 की जगह लेगा, जिसे 29 मई को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए CNY 3,599 (लगभग 50,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। उस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और 7,200mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही उसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा, 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर शामिल है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp ग्रुप चैट्स में आए 4 नए फीचर्स, अब हमेशा के लिए पिन हो सकेंगे मैसेज; चैट हिस्ट्री शेयर करना भी आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें