LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

टाटा समूह में नेतृत्व को लेकर तकरार, Noel Tata ने बोर्ड मीटिंग की रिकॉर्डिंग देने से किया इनकार

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: शुक्र, 13 नव॰ 2026, 05:15 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

टाटा समूह में नेतृत्व को लेकर तकरार, Noel Tata ने बोर्ड मीटिंग की रिकॉर्डिंग देने से किया इनकार
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

टाटा संस ने नोएल टाटा की 17 सितंबर की बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग साझा करने की मांग को खारिज कर दिया है, जिससे समूह में नेतृत्व विवाद गहरा गया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • टाटा संस ने नोएल टाटा की 17 सितंबर की बोर्ड मीटिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग साझा करने की मांग को खारिज ...और पढ़ें
  • टाटा संस और नोएल टाटा के बीच बढ़ा विवाद (फाइल फोटो)
  • टाटा संस ने नोएल टाटा की रिकॉर्डिंग मांग ठुकराई।

टाटा संस और नोएल टाटा के बीच बढ़ा विवाद (फाइल फोटो)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

टाटा संस ने नोएल टाटा की रिकॉर्डिंग मांग ठुकराई।

नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति का विरोध किया था।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। टाटा समूह में नेतृत्व और अधिकारों को लेकर चल रही खींचतान बेहद चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गई है। टाटा संस ने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा द्वारा 17 सितंबर की बोर्ड मीटिंग की आडियो-वीडियो रिकार्डिंग साझा करने के अनुरोध को साफ शब्दों में खारिज कर दिया है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

चंद्रशेखरन को समूह की होल्डिंग कंपनी का चेयरमैन दोबारा नियुक्त किया गया था, जबकि नोएल टाटा इस फैसले के विरोध में खड़े एकमात्र बोर्ड सदस्य थे। उक्त फैसले पर नोएल टाटा लगातार सवाल उठा रहे हैं।

टाटा संस के कंपनी सेक्रेटरी सुप्रकाश मुखोपाध्याय ने नौ नवंबर को टाटा ट्रस्ट्स को लिखे पत्र में कहा, वीडियो रिकार्डिंग की जरूरत सिर्फ तभी होती है जब कोई या एक से ज्यादा निदेशक आनलाइन शामिल हों। कंपनी का यह प्रचलन कभी नहीं रहा कि व्यक्तिगत रूप से आयोजित बैठकों की आडियो या वीडियो रिकार्डिंग साझा की जाए।

पत्र में साफ लिखा गया कि कानून या आर्टिकल्स आफ एसोसिएशन के तहत ऐसी रिकार्डिंग रखने या किसी को भी (यहां तक की निदेशकों को भी) देने की कोई बाध्यता नहीं है। मीटिंग का ब्यौरा एक अक्टूबर को बोर्ड एप पर अपलोड किया गया था।

आठ अक्टूबर को मिली प्रतिक्रिया के बाद जरूरी बदलाव कर दिए गए हैं। संशोधित मिनट्स (ब्यौरा) जल्द ही अपलोड किए जाएंगे और अगली बैठक में पुष्टि के लिए रखे जाने पर निदेशक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। टाटा संस ने रजिस्ट्रार आफ कंपनीज को भी सेक्शन 117 के तहत चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति की जानकारी दे दी है

दरअसल, नोएल टाटा चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति का विरोध कई कारणों से कर रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा मुद्दा टाटा संस की लिस्टिंग का है। आरबीआइ के आदेश के बाद शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराना अनिवार्य हो गया है, लेकिन नोएल टाटा का मानना है कि चंद्रशेखरन ने इसे टालने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें