भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर एयरक्राफ्ट AMCA के विकास के लिए तीन भारतीय कंपनियों ने 15,000 करोड़ रुपये के प्रोटोटाइप कार्यक्रम हेतु बोलियां जमा की हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर एयरक्राफ्ट AMCA के विकास के लिए तीन भारतीय कंपनियों ने 15,000 करोड़ रुपये के प्रोटोटाइप कार्यक्रम हेतु बोलियां जमा की हैं।
- AMCA को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम। (फाइल फोटो।)
- पांचवीं पीढ़ी के AMCA फाइटर जेट विकास की दिशा में कदम।
AMCA को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम। (फाइल फोटो।)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
पांचवीं पीढ़ी के AMCA फाइटर जेट विकास की दिशा में कदम।
तीन भारतीय कंपनियों ने प्रोटोटाइप कार्यक्रम के लिए बोलियां जमा कीं।
L&T, TASL, भारत फोर्ज कंसोर्टियम की बोलियों का मूल्यांकन।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर एयरक्राफ्ट को विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए तीन भारतीय दावेदारों ने रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित एक उच्च-स्तरीय समीक्षा समिति के समक्ष अपनी बोलियां जमा की हैं।
ये बोलियां 15,000 करोड़ रुपये के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) कार्यक्रम के लिए प्रोटोटाइप विकसित करने से जुड़ी हैं और फिलहाल इनका मूल्यांकन किया जा रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इन तीन दावेदारों में L&T के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (जिसमें BEL और डायनामैटिक शामिल हैं), टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और भारत फोर्ज के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (जिसमें BEML लिमिटेड और डेटा पैटर्न्स शामिल हैं) शामिल हैं। इन तीनों ने 30 अक्टूबर की समय-सीमा तक अपनी-अपनी बोलियां जमा कर दी हैं। इन तीनों में से केवल TASL ही अकेली बोली लगाने वाली कंपनी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, डीआरडीओ की प्रयोगशाला एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) द्वारा डिजाइन किए गए पांच AMCA प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए एक डेवलपमेंट-कम-प्रोडक्शन पार्टनर (DCPP) चुनने के वास्ते 1 नवंबर को बोलियां खोली गईं। बेंगलुरु स्थित एडीए ने इस परियोजना की परिकल्पना की थी और यही पांच ट्विन-इंजन AMCA प्रोटोटाइप के निर्माण की देखरेख करेगा।
यह भी पढ़ें: IAF प्रमुख ने 5वीं पीढ़ी के जेट के लिए विदेशी विकल्पों का दिया संकेत, पाकिस्तान-चीन की साझेदारी पर भी जताई चिंता