LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव एक असाधारण विफलता और कुछ सवाल: डिजिटल सिस्टम को खतरा बाहरी दुश्मन से नहीं, कंपनी के आंतरिक बदलाव पर नजर अहम जब मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग: इस ऐतिहासिक मुलाक़ात का दुनिया पर क्या असर होगा? कूटनीति: पाकिस्तानी मंत्री के आगमन को द्विपक्षीय संबंधों में सुधार का संकेत मानना जल्दबाजी होगी, क्या बदलेगा?
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

रोशनी यहां है: चामी मुर्मू को कभी घर से निकाला गया, जंगलों की रक्षा को जनांदोलन बनाकर कहलाईं लेडी टार्जन

संजय वर्मा (Sanjay Verma)
संजय वर्मा (Sanjay Verma) प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 02:27 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

रोशनी यहां है: चामी मुर्मू को कभी घर से निकाला गया, जंगलों की रक्षा को जनांदोलन बनाकर कहलाईं लेडी टार्जन
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

रोशनी यहां है: चामी मुर्मू को कभी घर से निकाला गया, जंगलों की रक्षा को जनांदोलन बनाकर कहलाईं लेडी टार्जन

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • साल 1996। झारखंड का एक गांव और तपती दोपहर। उस दौर में इस इलाके के जंगलों पर लकड़ी माफियाओं और नक्सलियों का खौफ चरम पर था। इसी गांव में 24-25 वर्षीय एक युवती रहती थी, जिसके सिर पर घर की जिम्मेदारियों का बोझ और पैरों में समाज की रूढ़िवादी सोच की बेड़ियां थीं। एक दिन जब उसने लकड़ी माफियाओं को दिनदहाड़े जंगल काटते देखा, तो उसने गांव वालों को एकजुट करना चाहा। लेकिन, लोगों ने उसका मजाक उड़ाया और माफियाओं ने उसे जान से मारने की धमकी दी। न संसाधन थे और न ही किसी का साथ; उस युवती के पास थी, तो बस एक पुरानी साइकिल और अदम्य जिद। उसने अकेले ही मीलों दूर वन विभाग के दफ्तर जाने का फैसला किया, जिसका रास्ता घने और नक्सल प्रभावित जंगलों से होकर गुजरता था।
  • झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के भुरसा गांव में छह नवंबर, 1971 को जन्मी चामी मुर्मू का बचपन अभावों और संघर्षों के साये में बीता। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और मजदूरी पर निर्भर थी। कम उम्र में ही पिता और बड़े भाई को खोने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। बीमार मां की देखभाल और छोटे भाई-बहनों के पालन-पोषण के लिए उन्हें ईंट-भट्ठों पर भी मजदूरी करनी पड़ी। हालात ऐसे बने कि दसवीं के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई। मगर जीवन की इन मुश्किलों ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए भी उनके मन में अपने साथ गांव की दूसरी महिलाओं की जिंदगी में भी बदलाव लाने का सपना पलता रहा। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}
  • साल 1988 में चामी मुर्मू अपने गांव की 23 महिलाओं के साथ रोजगार पर आयोजित एक बैठक में शामिल हुईं। यहां उन्होंने जाना कि महिलाएं समूह बनाकर छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इससे प्रेरित होकर उन्होंने गांव लौटकर महिलाओं को संगठित करने का फैसला किया। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और जमीन बंजर होती जा रही है। तब उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करने का संकल्प लिया।

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के भुरसा गांव में छह नवंबर, 1971 को जन्मी चामी मुर्मू का बचपन अभावों और संघर्षों के साये में बीता। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और मजदूरी पर निर्भर थी। कम उम्र में ही पिता और बड़े भाई को खोने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। बीमार मां की देखभाल और छोटे भाई-बहनों के पालन-पोषण के लिए उन्हें ईंट-भट्ठों पर भी मजदूरी करनी पड़ी। हालात ऐसे बने कि दसवीं के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई। मगर जीवन की इन मुश्किलों ने उनके हौसले को कमजोर नहीं किया। परिवार की जिम्मेदारियां निभाते हुए भी उनके मन में अपने साथ गांव की दूसरी महिलाओं की जिंदगी में भी बदलाव लाने का सपना पलता रहा। .ads-row{display:flex;gap:10px;flex-wrap:wrap;}

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

साल 1988 में चामी मुर्मू अपने गांव की 23 महिलाओं के साथ रोजगार पर आयोजित एक बैठक में शामिल हुईं। यहां उन्होंने जाना कि महिलाएं समूह बनाकर छोटे व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इससे प्रेरित होकर उन्होंने गांव लौटकर महिलाओं को संगठित करने का फैसला किया। इसी दौरान उन्होंने देखा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है और जमीन बंजर होती जा रही है। तब उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम करने का संकल्प लिया।

चामी मुर्मू ने पौधारोपण के जरिये पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीणों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास किया। इस राह में उन्हें समाज के विरोध का सामना करना पड़ा और घर तक छोड़ना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। मजदूरी के साथ पौधारोपण जारी रखा और अन्य महिलाओं को भी जोड़ा। 10-11 महिलाओं से शुरू हुआ यह अभियान आगे चलकर 'सहयोगी महिला बगरईसाई' संगठन बना। उनके प्रयासों से 2,800 स्वयं सहायता समूह बने, जिनसे करीब 30 हजार महिलाएं जुड़ीं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनीं। इसके अलावा, उन्होंने जल संरक्षण के लिए भी काम किया, जिससे किसानों को सिंचाई में मदद मिली।

चामी मुर्मू के नेतृत्व में 500 से अधिक गांवों में पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिससे करीब 30 हजार ग्रामीण महिलाएं जुड़ीं। उनके प्रयासों से बंजर जमीन पर हरियाली बढ़ी और वन्यजीवों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ। उन्होंने जंगलों को अवैध कटाई से बचाने का अभियान भी चलाया। कहीं पेड़ों की कटाई की खबर मिलते ही महिलाएं उसे रोकने के लिए एकजुट हो जाती थीं। पर्यावरण संरक्षण के इन्हीं प्रयासों ने उन्हें 'लेडी टार्जन' की पहचान दिलाई।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

2000 में चामी मुर्मू को इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद 2019 में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। 2024 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा। आज चामी मुर्मू की पहचान केवल एक पर्यावरण कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि उस बदलाव की अगुआ के तौर पर है, जिन्होंने महिलाओं को संगठित कर पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक आंदोलन का रूप दिया।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
संजय वर्मा (Sanjay Verma)

संजय वर्मा (Sanjay Verma)

| 12+ वर्ष वरिष्ठ पत्रकारिता अनुभव

प्रधान संपादक एवं राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख • संसद मार्ग, नई दिल्ली

संजय वर्मा TaazaWire के मुख्य संपादक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा, संसदीय कार्यवाही और जनहित के महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर पिछले 12 वर्षों से तथ्यपरक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें