मोटोरोला का g37 पावर 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिसमें 7000 mAh की बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स हैं। यह फोन 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के साथ आता है, जिसे बैंक ऑफर्स के बाद ₹16,149 में खरीदा जा सकता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मोटोरोला का g37 पावर 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिसमें 7000 mAh की बैटरी और ...और पढ़ें
- Motorola का 7000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
Motorola का 7000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola का MOTOROLA g37 power फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां, इस स्मार्टफोन में 7000 mAh की दमदार बैटरी मिल रही है। साथ ही इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स हैं।
खास बात ये है कि यह फोन अब Flipkart पर डिस्काउंट के साथ सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसलिए अगर आप कम कीमत में बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑफर आपके काम आ सकता है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
Flipkart पर मोटोरोला का ये फोन 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट में 44% डिस्काउंट के साथ सिर्फ ₹16,999 में मिल रहा है। इसकी पुरानी कीमत साइट पर ₹30,499 बताई गई है। इस तरह फोन की खरीद पर सीधे ₹13,500 तक की छूट मिल रही है।
इसके अलावा इस फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹850 का एक्स्ट्रा कैशबैक मिल रहा है। ऐसे में बैंक ऑफर के बाद डिवाइस की प्रभावी कीमत घटकर ₹16,149 रह जाती है।
आप चाहें तो फोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं, जिसके लिए हर महीने आपको ₹2,833 देने होंगे। जबकि पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर मैक्सिमम ₹15,200 तक की छूट मिल सकती है। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन के मॉडल, कंडीशन और वैल्यू पर डिपेंड करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला मोटो G37 पावर में 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 7i के साथ 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है। फोन में पावरफुल मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही इसमें 4GB RAM और 128GB की एक्सपैंडेबल स्टोरेज है। डिवाइस एंड्रॉइड 16 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है। साथ ही इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा, IP64 वॉटर-रेसिस्टेंट डिजाइन और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन मिल रही है। फोन में 30W टर्बोपावर चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी है।