असम के होजई जिले में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक जंगली हाथी को जंगल की ओर भगाने के दौरान गोलीबारी की, जिससे पांच ग्रामीण घायल हो गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों और वनकर्मियों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक वनकर्मी भी जख्मी हुआ और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- असम के होजई जिले में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक जंगली हाथी को जंगल की ओर भगाने के दौरान ...और पढ़ें
- असममें हाथी भगाने के दौरान वनकर्मियों की गोलीबारी से पांच ग्रामीण घायल (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
- होजई में जंगली हाथी भगाने के दौरान गोलीबारी।
असममें हाथी भगाने के दौरान वनकर्मियों की गोलीबारी से पांच ग्रामीण घायल (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
होजई में जंगली हाथी भगाने के दौरान गोलीबारी।
वनकर्मियों की गोली से पांच ग्रामीण घायल हुए।
ग्रामीणों और वनकर्मियों में झड़प, एक जवान भी जख्मी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के होजई जिले में सोमवार रात एक भटके हुए जंगली हाथी को जंगल की ओर वन विभाग के कर्मचारी लेकर जा रहे थे, इस दौरान जब वन विभाग के कर्मचारियों ने गोलीबारी की तो यह गोली पांच ग्रामीणों को लग गई और वे घायल हो गए।
इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों का सामना किया, इस दौरान हुई झड़प में विभाग का एक जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह घटना होजई जिले के दिघलबारी जोगीमुख में हुई। जहां एक हाथी हाथी सोमवार दिन से ही गरकप्तानी रोड के आसपास घूम रहा था। अपने सामान्य रास्ते से लगभग 10 किमी भटकने के बाद, वह गांवों में घुसने की कोशिश कर रहा था, जिसके चलते वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे वापस जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया।
इस ऑपरेशन को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि, रात के समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब अंधेरे के बीच हाथी ने वापस मुड़ने की कोशिश की। वन विभाग के कर्मचारियों ने शुरुआत में हाथी को जंगल की ओर भगाने के लिए पटाखे फोड़े।
बताया जा रहा है कि बाद में ऑपरेशन के दौरान उन्होंने गोली भी चलाई। पुलिस के अनुसार, गोलियां अपने निशाने पर नहीं लगीं और मौके पर मौजूद पांच स्थानीय लोगों को जा लगीं।