बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों को जमानत मिलने पर गहरा दुख और अविश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने दिए गए इस आदेश से उनके पुराने डर फिर से जाग उठे हैं और वह अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों को जमानत मिलने पर गहरा दुख और अविश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने ...और पढ़ें
- दोषियों को जमानत मिलने पर बिलकिस बानो ने जताया दुख (फाइल फोटो)
- बिलकिस बानो ने दोषियों की जमानत पर गहरा दुख जताया।
दोषियों को जमानत मिलने पर बिलकिस बानो ने जताया दुख (फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
बिलकिस बानो ने दोषियों की जमानत पर गहरा दुख जताया।
बिना उनका पक्ष सुने आदेश पारित होने पर अविश्वास व्यक्त किया।
कहा, पुराने डर लौटे, कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों जमानत मिलने पर बिलकिस बानो ने गहरा दुख और अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने पारित किए गए इस आदेश ने उनके और परिवार के लिए पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, लेकिन वह इस फैसले के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई जारी रखेंगी।
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के दौरान उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के 14 सदस्यों की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए 11 लोगों में से दो की सजा पर रोक लगा दी और उन्हें जमानत दे दी।
दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर बिलकिस बानो ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस आदेश पर हैरानी और अविश्वास जताते हुए कहा कि न तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी दी गई और न ही अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया।
उन्होंने कहा, 'मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि एक बार फिर, दूसरी बार सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बुलाए या सुने बिना ही कोई आदेश पारित कर दिया है। मुझे इसके बारे में उन्हें मीडिया रिपोर्टों के जरिए पता चला।'
बिलकिस ने कहा कि वह अपने परिवार और अपने बच्चों को लेकर डरी हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस फैसले ने न्याय व्यवस्था से उनका भरोसा डिगा दिया है।