मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी के आरोप में गिरफ्तार युवक को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति ने भर्ती किया था।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी के आरोप में गिरफ्तार युवक को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति ने भर्ती किया था।
- रेकी में पकड़े युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती
- मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करते यश सिंह गिरफ्तार।
रेकी में पकड़े युवक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने किया था भर्ती
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
मुंबई में यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करते यश सिंह गिरफ्तार।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गुरुमूर्ति ने उसे भर्ती किया।
केरल पुलिस गिरोह की अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में मुंबई में पकड़े गए युवक को उस व्यक्ति ने भर्ती किया था, जिसे लारेंस बिश्नोई गिरोह से संदिग्ध संबंधों के आरोप में हाल ही में केरलम के ओट्टापालम से गिरफ्तार किया गया था।
सूत्रों ने सोमवार को बताया कि महाराष्ट्र के नवी मुंबई के निवासी यश सिंह (20) को महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मुंबई के चाबाद हाउस समेत यहूदी प्रतिष्ठानों की रेकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। चाबाद हाउस वही स्थान है जिसे 26/11 के मुंबई हमले में भी आतंकियों ने निशाना बनाया था।
आरोपित यश सिंह को बाद में त्रिचूर सिटी पुलिस को सौंपा गया। पुलिस उसे रविवार को केरलम लाई, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सिंह की गिरफ्तारी से पहले, त्रिचूर सिटी पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित भारत खंडिवेल्ली वेस्ट के निवासी गुरुमूर्ति को गिरफ्तार किया था। उसकी जड़ें तमिलनाडु में हैं। उसे लारेंस बिश्नोई गिरोह के ऑनलाइन हैंडलरों के निर्देश पर फिल्मी सितारों की तस्वीरें लेने और इस काम के लिए पैसे लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुमूर्ति ने यश सिंह को भर्ती किया था। वे पिछले कई महीनों से संपर्क में थे। गुरुमूर्ति ने कई मौकों पर यश सिंह को पैसे भेजे थे। पुलिस सूत्रों ने कहा कि दोनों के बिश्नोई गिरोह के लिए काम करने का संदेह है।