नवंबर 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस महीने वीवो, ओप्पो, शाओमी और मोटोरोला जैसे ब्रांड नए फोन पेश करने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप से लेकर बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाले फोन शामिल हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- नवंबर 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस महीने वीवो, ओप्पो, शाओमी और मोटोरोला जैसे ब्रांड नए फोन पेश करने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में कैमरा फोकस्ड फ्लैगशिप से लेकर बड़ी बैटरी और दमदार प्रोसेसर वाले फोन शामिल हैं।
Vivo X500 Series फोटोग्राफी के दीवानों के लिए वीवो अपनी X500 सीरीज ला रहा है। इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में यह सीरीज पहले ही पेश हो चुकी है। भारत में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Pro Max मॉडल आ सकते हैं। खास बात यह है कि इसके 'प्रो मैक्स' मॉडल में स्नैपशॉट फोटोग्राफी के लिए 60fps ऑटोफोकस ट्रैकिंग और 960fps पर 4K सिनेमैटिक स्लो-मोशन रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। Oppo Reno 17 Series ओप्पो अपनी मशहूर रेनो सीरीज के नया लाइनअप Oppo Reno Series 17 को 16 नवंबर को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को भारत में नवंबर से अंतिम दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के मुताबिक, इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 6.5 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और 8,000mAh की विशाल बैटरी मिलेगी। वहीं, Reno 17 Pro में 6.3 इंच की स्क्रीन, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8550 प्रोसेसर और 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों ही मॉडल्स 50-मेगापिक्सल के पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएंगे। Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max शाओमी के ये दोनों फ्लैगशिप फोन सितंबर में चीन में तहलका मचाने के बाद अब नवंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें धाकड़ स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 और एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट देखने को मिलेगा। हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) में भी इन्हें शोकेस किया गया था, जिससे इनकी भारत में जल्द लॉन्चिंग की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यूरोपियन मार्केट में इनकी संभावित कीमत 1.5 लाख रुपये से लेकर 1.89 लाख रुपये तक हो सकती है। Motorola Signature 27 मोटोरोला ने अपने प्रीमियम फोन Signature 27 को ग्लोबल मार्केट में 5 नवंबर को लॉन्च कर दिया है। इसे एंड्रॉयड 17 ऑपरेटिंग सिस्टम, 12GB रैम और पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। पैंटोन कलर्स (कोल स्मोक और कैपुलेट ग्रीन) में आने वाला यह फोन खास इसलिए है क्योंकि कंपनी इसमें पूरे 7 साल तक ओएस (OS) अपग्रेड देने का वादा कर रही है। मोटोरोला नवंबर के अंतिम दिनों में इसे भारत में लॉन्च कर सकती है। OnePlus 16 वनप्लस 16 चीन में लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत और ग्लोबल मार्केट में इसके लॉन्च को लेकर टेस्टिंग चल रही है। 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले और 185Hz के रिफ्रेश रेट वाला यह फोन गेमर्स और हैवी यूजर्स को बहुत पसंद आएगा। स्नैपड्रैगन 8 एलीट एक्सट्रीम जेन 6 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 9,000mAh की जबरदस्त बैटरी और 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेटअप मौजूद है। भारत में इस फोन का इंतजार नवंबर के अंतिम दिनों में खत्म हो सकता है। ये सभी स्मार्टफोन्स लेटेस्ट तकनीक और शानदार फीचर्स से लैस हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय यूजर्स इनमें से किस फोन को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।