सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों, बिपिनचंद जोशी और प्रदीप मोधिया, को जमानत दी है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों, बिपिनचंद जोशी और प्रदीप मोधिया, को जमानत दी है।
- सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को 17 साल बाद जमानत दी
- सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों को जमानत दी।
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को 17 साल बाद जमानत दी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों को जमानत दी।
दोषियों ने जेल में 17 साल से अधिक का समय बिताया।
अपील में कानूनी मुद्दों पर विचार की आवश्यकता को कोर्ट ने माना।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है और उन्हें जमानत दे दी है।
कोर्ट ने कहा कि ये लोग पहले ही 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं और उनकी अपील में ऐसे तथ्य और कानूनी मुद्दे शामिल हैं, जिन पर विचार करने की जरूरत है। साथ ही कोर्ट ने इस बात भी ध्यान दिया कि अपीलकर्ताओं में से एक जोशी गंभीर रूप से विकलांग हैं।
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने इस संबंध में 28 अक्टूबर को आदेश सुनाया था। बता दें कि बिपिनचंद जोशी और प्रदीप मोधियाभी उन 11 लोगों में शामिल हैं, जिनकी समयपूर्व रिहाई सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में रद्द कर दी थी।
इन दोनों ने बॉम्बे हाई कोर्ट के मई 2017 के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।