मोटोरोला भारत में जल्द ही अपना नया 5G फोन 'Neo' लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Motorola Edge 70 Neo नाम से पेश किया जा सकता है। यह फोन 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स के साथ 30-35 हजार रुपये की रेंज में आ सकता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मोटोरोला भारत में जल्द ही अपना नया 5G फोन 'Neo' लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Motorola Edge 70 ...और पढ़ें
- 7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही इंडियन मार्केट में एक और नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने अपकमिंग डिवाइस को ‘Neo’ नाम से टीज करना शुरु कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस फोन को Motorola Edge 70 Neo के नाम से पेश कर सकती है। खास बात ये है कि कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Signature 27 से पहले नए मिड-रेंज डिवाइस को मार्केट में पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल डिवाइस के नाम और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Flipkart पर सामने आई माइक्रोसाइट लिस्टिंग से इसके इसी महीने भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहा हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola का ये नया फोन भारत में 26 नवंबर 2026 को लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। कीमत की बात करें तो डिवाइस 30 से 35 हजार रुपये के प्राइस रेंज में आ सकता है। डिवाइस Milky Blue, Mountain View, Gray Lilac और Sage कलर ऑप्शन में आ सकता है।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola Edge 70 Neo में 6.78 इंच की 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता हैं। डिवाइस में 5,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i मिल जा सकता है। फोन में प्लास्टिक फ्रेम और IP64 रेटिंग मिल सकती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में 6GB और 8GB LPDDR5X RAM के ऑप्शन भी मिल सकते हैं। जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 सपोर्ट मिल सकती है। डिवाइस Android 16 पर रन कर सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 2MP का मैक्रो सेंसर मिल सकता है। सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिवाइस में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- 8000 mAh तक बैटरी वाले Oppo के दो नए 5G फोन कल होंगे लॉन्च, 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।