LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
प्रधानमंत्री मोदी का तीन दिवसीय फिलीपींस दौरा: आसियान में उठेगा समुद्री सुरक्षा का मुद्दा, क्या है एजेंडा? पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज धनश्री वर्मा: तेलुगु फिल्म से अभिनय में कदम रखने जा रहीं डांसर, दिखाई की पहली झलक; साझा किया काम करने का अनुभव ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड से क्या प्राइवेट अस्पताल में भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें क्या है पूरा नियम छठ पूजा पर कल्याण बनर्जी के बयान से बवाल: भाजपा ने पूछा- मुहर्रम पर दुर्गा विसर्जन रोकना बंगाली संस्कृति थी? खतरे में घर के स्मार्ट डिवाइस: टीवी, फ्रिज और कैमरे हैकर्स के निशाने पर, इंटरनेट वाले उपकरणों से घुसपैठ संभव
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 82,280.85 +688.40 (+0.84%)
निफ्टी 50 25,280.95 +136.65 (+0.54%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.12
tech तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

खतरे में घर के स्मार्ट डिवाइस: टीवी, फ्रिज और कैमरे हैकर्स के निशाने पर, इंटरनेट वाले उपकरणों से घुसपैठ संभव

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर
प्रकाशित: सोम, 16 नव॰ 2026, 04:27 am • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

खतरे में घर के स्मार्ट डिवाइस: टीवी, फ्रिज और कैमरे हैकर्स के निशाने पर, इंटरनेट वाले उपकरणों से घुसपैठ संभव
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

Smart Device Cyber Attack इंटरनेट से जुड़े स्मार्ट डिवाइस अब साइबर अपराधियों के लिए आसान रास्ता बनते जा रहे हैं। आपके घर का स्मार्ट टीवी, वैक्यूम क्लीनर और राउटर जैसे घरेलू गैजेट भी हैकर्स की पहुंच में आसानी से आ सकते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • इंटरनेट से जुड़े स्मार्ट डिवाइस हमारी जिंदगी को आसान बना रहे हैं। घरों में स्मार्ट टीवी, वाई-फाई राउटर, रोबोट वैक्यूम और स्मार्ट फ्रिज जैसे गैजेट आम होते जा रहे हैं। लेकिन इन डिवाइस की एक बड़ी कमजोरी भी सामने आ रही है। अगर इनकी सुरक्षा में चूक हो, तो साइबर अपराधी दूर बैठकर इन्हें अपने नियंत्रण में ले सकते हैं। इसका असर सिर्फ निजी डेटा या ऑनलाइन गतिविधियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दुकानों, कारोबार और जरूरी सेवाओं को भी नुकसान पहुंच सकता है। हाल ही में फ्रांस में हुए एक साइबर हमले ने इस खतरे को सामने ला दिया। हमलावरों ने देश की करीब 700 दुकानों के फ्रिज और फ्रीजर का तापमान बढ़ाकर लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया। इससे खाद्य सामग्री खराब होने का खतरा पैदा हो गया। बताया गया कि यह हमला 11 और 12 अक्टूबर को हुआ था। इसके बाद 2 नवंबर को यूरोप के कई देशों में खाद्य कारोबार और सुपरमार्केट से जुड़े सिस्टम पर हमले की दूसरी लहर सामने आई। फ्रिज और फ्रीजर को कैसे बनाया गया निशाना? रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने इंटरनेट से जुड़े ऐसे कंट्रोलर की तलाश की, जिनकी सुरक्षा कमजोर थी और जिन्हें सीधे इंटरनेट के जरिए एक्सेस किया जा सकता था। इसके लिए उन्होंने शोडान जैसे सर्च इंजन का इस्तेमाल किया। शोडान इंटरनेट से जुड़े डिवाइस और सर्वर की जानकारी खोजने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल सुरक्षा विशेषज्ञ भी करते हैं, लेकिन गलत हाथों में यह हमलावरों के लिए कमजोर सिस्टम खोजने का जरिया बन सकता है। हमलावरों ने कथित तौर पर कमजोर या पहले से तय पासवर्ड और इंटरनेट पर खुले कंट्रोलर का फायदा उठाया। इसके बाद फ्रिज और फ्रीजर के डिफ्रॉस्ट फंक्शन से छेड़छाड़ की गई। इस तरह तापमान बढ़ने लगा और दुकानों में रखे सामान के खराब होने का खतरा पैदा हो गया। फ्रांस ने पहले हमले के लिए शाहिद कावेह नाम के व्यक्ति को जिम्मेदार बताया। फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक, वह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़ी साइबर यूनिट से संबंधित था। फ्रांस ने इसे अपनी जमीन पर हुआ पहला बड़े स्तर का साइबर हमला बताया। हालांकि, नवंबर में सामने आए हमलों के पीछे किसका हाथ था, इसकी जिम्मेदारी अभी स्पष्ट नहीं है। यह भी पढ़ें: अजीबोगरीब हैकिंग: रात में अचानक उबलने लगे सुपरमार्केट के फ्रीजर, 50 डिग्री पहुंचा तापमान; लाखों का खाना बर्बाद स्मार्ट टीवी और रोबोट वैक्यूम भी सुरक्षित नहीं चिंता की बात ये है कि साइबर हमले का खतरा केवल बड़े कारोबारी सिस्टम तक सीमित नहीं है। घरों में इस्तेमाल होने वाले डिवाइस भी हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं। इसकी वजह यह है कि ये डिवाइस हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रहते हैं और कई लोग इन डिवाइस का पासवर्ड नहीं बदलते या समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करते, जिससे हैकिंग का खतरा बढ़ जाता है। 1
  • वाई-फाई राउटर: घर का राउटर इंटरनेट से जुड़े सभी डिवाइस को नेटवर्क देता है। अगर हैकर इसका नियंत्रण हासिल कर ले, तो वह इसकी डीएनएस सेटिंग में बदलाव कर सकता है। इससे यूजर के सही वेबसाइट का पता लिखने पर भी उसे किसी नकली वेबसाइट पर भेजा जा सकता है। ऐसी वेबसाइट पर लॉगइन करने से पासवर्ड और दूसरी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। 2
  • स्मार्ट टीवी: कुछ स्मार्ट टीवी और उनमें इस्तेमाल होने वाले एप की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। ऐसी स्थिति में हमलावर डिवाइस या उसके नेटवर्क का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए आपके इंटरनेट कनेक्शन के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल करना भी संभव हो सकता है। इससे साइबर गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि वे किसने की हैं। 3

वाई-फाई राउटर: घर का राउटर इंटरनेट से जुड़े सभी डिवाइस को नेटवर्क देता है। अगर हैकर इसका नियंत्रण हासिल कर ले, तो वह इसकी डीएनएस सेटिंग में बदलाव कर सकता है। इससे यूजर के सही वेबसाइट का पता लिखने पर भी उसे किसी नकली वेबसाइट पर भेजा जा सकता है। ऐसी वेबसाइट पर लॉगइन करने से पासवर्ड और दूसरी निजी जानकारी चोरी हो सकती है। 2

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

स्मार्ट टीवी: कुछ स्मार्ट टीवी और उनमें इस्तेमाल होने वाले एप की सुरक्षा कमजोर हो सकती है। ऐसी स्थिति में हमलावर डिवाइस या उसके नेटवर्क का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति के लिए आपके इंटरनेट कनेक्शन के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल करना भी संभव हो सकता है। इससे साइबर गतिविधियों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि वे किसने की हैं। 3

रोबोट वैक्यूम क्लीनर: इन डिवाइस में कैमरा, माइक्रोफोन और घर का नक्शा बनाने वाले सेंसर हो सकते हैं। इनका इस्तेमाल सफाई के लिए होता है, लेकिन सुरक्षा में चूक होने पर निजी जानकारी बाहर जा सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रोग्रामर ने सुरक्षा खामी का फायदा उठाकर करीब 7,000 डीजीआई रोमो रोबोट वैक्यूम तक पहुंच बना ली थी। इस मामले में कैमरे, ऑडियो और घर के फ्लोर प्लान जैसी जानकारी तक पहुंच का खतरा सामने आया। साइबर हमले अब बिजली और पानी जैसी सेवाओं तक पहुंच रहे इंटरनेट से जुड़े डिवाइस पर हमले का असर कई बार आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है। अमेरिका के मिनेसोटा में जुलाई में हुए साइबर हमले के दौरान 30 से ज्यादा सामुदायिक जल प्रणालियां प्रभावित हुई थीं। इस हमले के पीछे ईरान समर्थित हैकरों के होने का संदेह जताया गया था। ब्रिटेन में एक छोटे बिजली संयंत्र को भी साइबर हमले के बाद चार दिनों तक ऑफलाइन करना पड़ा था। इसे ब्रिटेन के ऊर्जा ढांचे पर अपनी तरह का पहला सफल हमला बताया गया। वहीं, दक्षिण कोरिया में सितंबर के अंत और अक्टूबर की शुरुआत में वित्तीय कंपनियों से जुड़ी साइबर घटनाओं में करीब 68,000 लोगों का डेटा चोरी होने की जानकारी सामने आई। इन घटनाओं से पता चलता है कि साइबर अपराधी अब सिर्फ लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट या बैंकिंग जानकारी को निशाना नहीं बना रहे। वे ऐसे सिस्टम तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की जरूरी सेवाओं में होता है। साइबर हमलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी यूरोपियन रिपॉजिटरी ऑफ साइबर इंसिडेंट्स (EuRepoC) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2000 से नवंबर 2026 के बीच राजनीतिक रूप से अहम 4,932 बड़े साइबर हमले दर्ज किए गए। साल 2024 में इनकी संख्या सबसे ज्यादा 795 रही। आंकड़ों के अनुसार, 2022 के बाद ऐसे करीब दो-तिहाई मामले सामने आए। यह भी पढ़ें: माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: क्या ठप सेवाओं के बदले मुआवजा देगी कंपनी? कैसे वापस ले सकते हैं पैसे, जानिए क्या है तरीका इन हमलों में सरकारी संस्थान सबसे ज्यादा निशाने पर रहे। कुल घटनाओं में करीब 40 प्रतिशत हमले सरकारी संस्थानों से जुड़े थे। इसके बाद जरूरी सेवाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे से जुड़े सिस्टम साइबर अपराधियों के निशाने पर रहे। स्मार्ट डिवाइस को साइबर हमले से कैसे बचाएं? स्मार्ट डिवाइस की सुरक्षा के लिए कुछ सामान्य सावधानियां अपनाना जरूरी है। इससे हैकिंग का खतरा पूरी तरह खत्म नहीं होता, लेकिन हमलावरों के लिए डिवाइस तक पहुंच बनाना मुश्किल हो सकता है। डिफॉल्ट पासवर्ड बदलें: राउटर, कैमरा और दूसरे स्मार्ट डिवाइस के साथ मिलने वाले शुरुआती पासवर्ड का इस्तेमाल न करें। हर डिवाइस के लिए मजबूत और अलग पासवर्ड रखें। सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें: डिवाइस बनाने वाली कंपनी की ओर से जारी अपडेट इंस्टॉल करें। इनमें कई बार सुरक्षा से जुड़ी खामियों को ठीक किया जाता है। जरूरी न होने वाले फीचर बंद रखें: अगर किसी डिवाइस में रिमोट एक्सेस, कैमरा या माइक्रोफोन की सुविधा इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उसे बंद रखें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाएं: जहां यह सुविधा उपलब्ध हो, वहां पासवर्ड के साथ दूसरी सुरक्षा परत भी चालू करें। अनजान लिंक और एप से बचें: संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और स्मार्ट डिवाइस के लिए केवल भरोसेमंद स्रोत से एप डाउनलोड करें। जरूरी सामान का बैकअप रखें: साइबर हमले या किसी दूसरी आपात स्थिति में परेशानी कम करने के लिए घर में पानी, खाने-पीने की चीजें, जरूरी दवाएं, नकदी और टॉर्च जैसी चीजें रखें। ब्रिटेन के 'बी रेडी' अभियान में भी कम से कम तीन दिन की जरूरी आपूर्ति रखने की सलाह दी गई है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

| 6+ वर्ष टेक रिपोर्टिंग

सीनियर टेक एवं गैजेट्स एडिटर • नोएडा ब्यूरो

रोहित शर्मा उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, 5G कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने प्रमुख टेक जर्नल्स में सैकड़ों गैजेट रिव्यूज और साइबर फ्रॉड अवेयरनेस गाइड्स लिखी हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें