मोबाइल ब्लूटूथ सिर्फ ईयरफोन कनेक्ट करने से कहीं ज्यादा काम कर सकता है। यह बिना वाई-फाई के इंटरनेट शेयर करने, लैपटॉप को सुरक्षित रखने और फोन को कीबोर्ड-माउस में बदलने जैसे 3 उपयोगी काम करता है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मोबाइल ब्लूटूथ सिर्फ ईयरफोन कनेक्ट करने से कहीं ज्यादा काम कर सकता है। यह बिना वाई-फाई के इंटरनेट शेयर करने, ...और पढ़ें
- फोन का Bluetooth आसान बना सकता है ये 3 काम, सिर्फ स्मार्ट लोग ही करते हैं इस्तेमाल
- जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
फोन का Bluetooth आसान बना सकता है ये 3 काम, सिर्फ स्मार्ट लोग ही करते हैं इस्तेमाल
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में शायद ही कोई ऐसा मोबाइल यूजर होगा जो ब्लूटूथ का यूज नहीं करता होगा। काफी लोग इसका यूज वायरलेस ईयरफोन, हेडफोन या फिर स्पीकर कनेक्ट करने के लिए करते हैं, लेकिन क्या अपको पता है कि मोबाइल का ब्लूटूथ इससे कहीं ज्यादा काम आसान बना सकता है। जी हां, इसकी हेल्प से आप बिना Wi-Fi के इंटरनेट शेयर कर सकते हैं।
इतना ही नहीं आप इससे अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रख सकते हैं और फोन को कीबोर्ड-माउस में भी चेंज कर सकते हैं। खास बात है कि इन कामों के लिए आपको किसी केबल को जोड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ती। चलिए इसके 3 ऐसे काम जानते हैं, जो आपके काफी काम आ सकते हैं।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
फोन से लैपटॉप या दूसरे डिवाइस में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए काफी लोग मोबाइल हॉटस्पॉट का यूज करते हैं। हालांकि, हॉटस्पॉट लंबे टाइम तक ऑन रखने पर फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो जाती है। ऐसे में ब्लूटूथ टेदरिंग एक बेहतर ऑप्शन बन सकती है।
इसके लिए मोबाइल की सेटिंग में जाकर हॉटस्पॉट और टेदरिंग के ऑप्शन में ब्लूटूथ टेदरिंग को ऑन करें। इसके बाद लैपटॉप या टैबलेट को फोन के साथ ब्लूटूथ से पेयर कर लें। इतना करके आप इंटरनेट इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि इसकी स्पीड Wi-Fi हॉटस्पॉट के मुकाबले कम हो सकती है।
अगर आप भी Windows लैपटॉप यूज कर रहे हैं, तो ब्लूटूथ की हेल्प से उसकी सिक्योरिटी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए Windows में मौजूद Dynamic Lock फीचर का इस्तेमाल करें। सबसे पहले अपने स्मार्टफोन को लैपटॉप के साथ ब्लूटूथ से पेयर कर लें।
अब Windows की सेटिंग में जाकर Accounts और Sign-in options में Dynamic Lock को ऑन कर दें। अब जब आप अपना फोन लेकर लैपटॉप से कहीं दूर जाएंगे और दोनों डिवाइस का ब्लूटूथ कनेक्शन टूटेगा तो Windows कुछ टाइम बाद अपने आप सिस्टम को लॉक कर देगा।
ब्लूटूथ का एक और दिलचस्प यूज आपके फोन को कीबोर्ड और माउस में चेंज करना हो सकता है। इसके लिए आप किसी ऐसे ट्रस्टेड एप का यूज कर सकते हैं, जो Bluetooth HID को सपोर्ट करता हो। ऐसा एप इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल को सपोर्टेड PC, स्मार्ट टीवी या दूसरे डिवाइस से आसनी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद मोबाइल की स्क्रीन पर ही कीबोर्ड और माउस के कंट्रोल मिल जाएंगे।