LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 2 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

बंगाल में शिक्षकों की तबादला नीति में बड़े बदलाव की तैयारी, पसंद के तीन स्कूल चुनने का विकल्प हो सकता है खत्म

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: शनि, 14 नव॰ 2026, 08:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

बंगाल में शिक्षकों की तबादला नीति में बड़े बदलाव की तैयारी, पसंद के तीन स्कूल चुनने का विकल्प हो सकता है खत्म
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

बंगाल शिक्षा विभाग तबादले की अंतिम मंजूरी देने का अधिकार भी स्कूल सेवा आयोग के बजाय अपने पास रखने पर विचार कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी स्कूलों के बीच शिक्षकों की संख्या में असंतुलन दूर करना है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • बंगाल शिक्षा विभाग तबादले की अंतिम मंजूरी देने का अधिकार भी स्कूल सेवा आयोग के बजाय अपने पास रखने पर ...और पढ़ें
  • बंगाल में शिक्षकों की तबादला नीति में बड़े बदलाव की तैयारी (फाइल फोटो)
  • स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात के आधार पर तय होगी तबादले की प्राथमिकता

बंगाल में शिक्षकों की तबादला नीति में बड़े बदलाव की तैयारी (फाइल फोटो)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

स्कूलों में शिक्षक और विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात के आधार पर तय होगी तबादले की प्राथमिकता

स्कूल सेवा आयोग के बजाय शिक्षा विभाग अपने हाथ में ले सकता है तबादले की अंतिम मंजूरी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल में सरकारी और सरकार पोषित स्कूलों के शिक्षकों की तबादला नीति में बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। राज्य का शिक्षा विभाग नई तबादला नीति लाने पर विचार कर रहा है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

इसके तहत शिक्षकों को अपनी पसंद के तीन स्कूलों का विकल्प देने की मौजूदा व्यवस्था समाप्त की जा सकती है। नई व्यवस्था में शिक्षकों का तबादला उनकी व्यक्तिगत पसंद के बजाय स्कूलों की वास्तविक जरूरत के आधार पर किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग तबादले की अंतिम मंजूरी देने का अधिकार भी स्कूल सेवा आयोग के बजाय अपने पास रखने पर विचार कर रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी स्कूलों के बीच शिक्षकों की संख्या में असंतुलन दूर करना है।

राज्य के कई स्कूलों में जरूरत से अधिक शिक्षक हैं, जबकि अनेक विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। नई नीति में इस अंतर को पाटने पर विशेष जोर रहेगा।

नई नीति के तहत 2012 के पारस्परिक तबादले, 2015 के सामान्य और विशेष आधार पर होने वाले तबादले तथा 2018 के तबादला संबंधी नियमों में संशोधन किया जा सकता है। इसके साथ ही शिक्षकों के तबादले के लिए शुरू किए गए उत्सश्री पोर्टल की व्यवस्था में भी बदलाव की तैयारी है।

नई व्यवस्था में किसी स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की उपलब्धता और जरूरत से अधिक शिक्षकों की मौजूदगी को प्रमुख आधार बनाया जाएगा। जिन स्कूलों में निर्धारित जरूरत से अधिक शिक्षक हैं, वहां से शिक्षकों को उन विद्यालयों में भेजने पर विचार किया जा सकता है, जहां शिक्षकों की कमी है। खासकर एक शिक्षक के भरोसे चल रहे स्कूलों की स्थिति को भी ध्यान में रखा जाएगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें