जवाहरलाल नेहरू ने देश की आज़ादी से पहले अपने जीवन के करीब 9 वर्ष अंग्रेज़ों की जेलों में बिताए. इस दौरान नेहरू को कई मुश्किलों को सामना करना पड़ा.
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- (भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर, साल 2025 में प्रकाशित इस कहानी को फिर से प्रकाशित किया जा रहा है.)
- सन् 1921 का साल खद्दर, चरखा, गाँधी टोपी और अंग्रेज़ सरकार से सीधे टकराव का साल था
- नवंबर आते-आते नेहरू के बनाए वॉलंटियर दल ने एक के बाद एक कई शहरों में अंग्रेज़ सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल आयोजित की थी.
सन् 1921 का साल खद्दर, चरखा, गाँधी टोपी और अंग्रेज़ सरकार से सीधे टकराव का साल था
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
नवंबर आते-आते नेहरू के बनाए वॉलंटियर दल ने एक के बाद एक कई शहरों में अंग्रेज़ सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल आयोजित की थी.
22 नवंबर, 1921 को वॉलंटियर दल को ग़ैरकानूनी घोषित कर दिया गया था और 6 दिसंबर को नेहरू और उनके पिता मोतीलाल को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था
एमजे अकबर नेहरू की जीवनी 'नेहरू द मेकिंग ऑफ़ इंडिया' में लिखते हैं, "मोतीलाल नेहरू आनंद भवन में अपने दफ़्तर में कुछ कागज़ात पर नज़र दौड़ा रहे थे तभी एक नौकर ने आकर उन्हें बताया कि पुलिस आनंद भवन के गेट पर पहुंच चुकी है
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
पीछे आ रहे पुलिस अफ़सर ने बहुत तहज़ीब से मोतीलाल नेहरू को आदाब-अर्ज़ कहा और उन्हें भवन की तलाशी लेने का सर्च वॉरंट दिखाया."
"मोतीलाल ने जवाब दिया कि वो अपने घर की तलाशी देने के लिए तो तैयार हैं लेकिन आपको ये तलाशी लेने में कम से कम छह महीने लग जाएंगे
पुलिस अफ़सर की समझ में नहीं आया कि वो मोतीलाल नेहरू के इस व्यंग्य का कैसे जवाब दें लेकिन वो किसी तरह मोतीलाल नेहरू को ये बताने में कामयाब हो गए कि उनके पास पिता और और पुत्र दोनों को गिरफ़्तार करने के वॉरंट भी है."
इमेज स्रोत, Underwood Archives/Getty Images
जवाहरलाल नेहरू को उसी रात गिरफ़्तार कर लखनऊ ले जाया गया