LIVE सोम, 16 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
सोमवार, 16 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,592.45 -286.95 (-0.35%)
निफ्टी 50 25,144.3 -110.80 (-0.44%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.23
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 3 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एनएमसी की चेतावनी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों और दाखिले के नाम पर हो रही ठगी, फीस जमा करने से पहले जरूर करें जांच

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)
विकास मिश्रा (Vikas Mishra) खेल संपादक (Sports Bureau)
प्रकाशित: सोम, 9 नव॰ 2026, 10:30 pm • तथ्य सत्यापित (Fact Checked)
ब्यूरो / समाचार स्रोत Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एनएमसी की चेतावनी: फर्जी मेडिकल कॉलेजों और दाखिले के नाम पर हो रही ठगी, फीस जमा करने से पहले जरूर करें जांच
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

मेडिकल में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एमबीबीएस के अलावा फार्मेसी, नर्सिंग, आयुर्वेद और संबद्ध स्वास्थ्य पाठ्यक्रमों में दाखिले से पहले मान्यता की स्थिति जांचने की सलाह दी है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी मेडिकल कॉलेजों और धोखाधड़ी वाले दाखिला प्रस्तावों से सावधान रहने की सलाह दी है। आयोग ने कहा है कि किसी भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने या फीस जमा करने से पहले उसकी वास्तविकता और नियामक मंजूरी की जांच जरूर करें। यह चेतावनी ऐसे मामलों के सामने आने के बाद जारी की गई है, जिनमें कुछ संस्थान वैधानिक अनुमति के बिना मेडिकल पाठ्यक्रम चलाने का दावा कर रहे हैं।
  • एनएमसी ने यह परामर्श सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया है। मामला 'आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा एवं अन्य' से जुड़ा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नियामक संस्थाओं को निर्देश दिया था कि वे छात्रों और अभिभावकों को ऐसे शिक्षण संस्थानों से सावधान करें, जिनकी वास्तविकता और आधिकारिक मंजूरी की जांच किए बिना दाखिला लेना जोखिम भरा हो सकता है। यह निर्देश एक कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज के मामले के संदर्भ में दिया गया था। बताया गया था कि एक संस्थान फार्महाउस से संचालित हो रहा था और विभिन्न पाठ्यक्रम चलाने का दावा कर रहा था।
  • एनएमसी ने एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्रों को सलाह दी है कि वे संबंधित मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक सूची में मौजूदगी और संबंधित शैक्षणिक सत्र के लिए मिली अनुमति की जांच करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी कॉलेज का आधिकारिक सूची में शामिल होना या पहले के वर्षों में संचालित होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसे अगले हर शैक्षणिक सत्र में दाखिला देने की अनुमति भी मिल गई है। छात्रों को इन बातों की स्वतंत्र रूप से जांच करनी चाहिए:

एनएमसी ने यह परामर्श सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया है। मामला 'आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा एवं अन्य' से जुड़ा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नियामक संस्थाओं को निर्देश दिया था कि वे छात्रों और अभिभावकों को ऐसे शिक्षण संस्थानों से सावधान करें, जिनकी वास्तविकता और आधिकारिक मंजूरी की जांच किए बिना दाखिला लेना जोखिम भरा हो सकता है। यह निर्देश एक कथित फर्जी मेडिकल कॉलेज के मामले के संदर्भ में दिया गया था। बताया गया था कि एक संस्थान फार्महाउस से संचालित हो रहा था और विभिन्न पाठ्यक्रम चलाने का दावा कर रहा था।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

एनएमसी ने एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले छात्रों को सलाह दी है कि वे संबंधित मेडिकल कॉलेज की आधिकारिक सूची में मौजूदगी और संबंधित शैक्षणिक सत्र के लिए मिली अनुमति की जांच करें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी कॉलेज का आधिकारिक सूची में शामिल होना या पहले के वर्षों में संचालित होना इस बात की गारंटी नहीं है कि उसे अगले हर शैक्षणिक सत्र में दाखिला देने की अनुमति भी मिल गई है। छात्रों को इन बातों की स्वतंत्र रूप से जांच करनी चाहिए:

एनएमसी ने छात्रों को केवल कॉलेज के प्रचार और दावों के आधार पर दाखिला लेने से मना किया है। आयोग के मुताबिक, छात्रों को केवल इन माध्यमों में दी गई जानकारी के आधार पर फैसला नहीं करना चाहिए:

इन सभी जानकारियों की आधिकारिक स्तर पर पुष्टि करना जरूरी है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

एनएमसी ने कहा है कि जिन दाखिलों में काउंसलिंग प्रक्रिया अनिवार्य है, उनके लिए उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके लिए छात्र मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) या संबंधित राज्य अथवा केंद्र शासित प्रदेश की सक्षम काउंसलिंग अथॉरिटी के माध्यम से दाखिला प्रक्रिया पूरी करें। आयोग ने अनधिकृत एजेंटों, निजी बैंक खातों या ऐसे बिचौलियों को दाखिले के नाम पर पैसे देने से भी सावधान किया है, जिनकी विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं हुई है।

एनएमसी ने इस संबंध में भी महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण दिया है। आयोग ने कहा, "किसी विशेष उद्देश्य के लिए किसी एक प्राधिकरण की ओर से दी गई मंजूरी, संबद्धता, पंजीकरण या मान्यता को एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति नहीं माना जाना चाहिए।"

इसका मतलब है कि किसी संस्थान के पास किसी अन्य प्राधिकरण की मान्यता होने भर से उसे एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाने की अनुमति नहीं मिल जाती।

एनएमसी ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी फर्जी मेडिकल कॉलेज, बिना अनुमति चलाए जा रहे एमबीबीएस पाठ्यक्रम, जाली अनुमति पत्र या धोखाधड़ी वाले दाखिला प्रस्ताव की जानकारी मिलती है, तो इसकी शिकायत एनएमसी और अन्य सक्षम प्राधिकरणों से करें।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

लेखक एवं पत्रकार परिचय (About the Journalist)
Verified Editorial Board
विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

विकास मिश्रा (Vikas Mishra)

| 9+ वर्ष खेल पत्रकारिता

खेल संपादक (Sports Bureau) • नई दिल्ली

विकास मिश्रा भारतीय घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के अनुभवी विश्लेषक हैं। वे तकनीकी खेल विश्लेषण, खिलाड़ियों के साक्षात्कारों और ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें