सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्वभाव और गुस्से के बारे में कई खुलासे किए हैं।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के स्वभाव और गुस्से के बारे में कई खुलासे किए हैं।
- सोनिया गांधी की किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से और स्वभाव के अनसुने किस्से(फाइल फोटो)
- इंदिरा गांधी स्टाफ को कमरे के कोने में खड़ा कर देती थीं।
सोनिया गांधी की किताब में इंदिरा गांधी के गुस्से और स्वभाव के अनसुने किस्से(फाइल फोटो)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
इंदिरा गांधी स्टाफ को कमरे के कोने में खड़ा कर देती थीं।
सोनिया गांधी इंदिरा के गुस्से से खाने की मेज पर डरती थीं।
दादी बनने के बाद इंदिरा गांधी का गुस्सा काफी कम हो गया।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के स्वभाव को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव मंगलवार को बाजार में आ गई।
उन्होंने दावा किया है कि किसी स्टाफ को कमरे के कोने में खड़ा कर देना, पार्टी के किसी नेता को दीवार की तरफ मुंह करके खड़े रहने की सजा देना या फिर किसी से कई दिनों तक पूरी तरह बात बंद कर देना, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के गुस्से को भड़काने वालों को अलग-अलग तरीकों से उनकी नाराजगी झेलनी पड़ती थी।
हार्परकॉलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित 544 पन्नों की इस किताब में सोनिया गांधी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इटली में अपने बचपन, नेहरू-गांधी परिवार में अपनी शादी, पति राजीव गांधी की हत्या और राजनीति में अपने प्रवेश से लेकर पूरे जीवन के अहम पड़ावों को समेटा है। उन्होंने गांधी परिवार में बहू के रूप में अपने शुरुआती दिनों को भी खुलकर साझा किया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोनिया गांधी लिखती हैं कि परिवार में आने के बाद जिस बात ने उन्हें सबसे ज्यादा चौंकाया, वह इंदिरा गांधी का कभी-कभार फूटने वाला गुस्सा था। उनके गुस्से से स्टाफ पूरी तरह सहम जाता था।
एक घटना का जिक्र करते हुए वह बताती हैं कि एक कर्मचारी एक महत्वपूर्ण मीटिंग याद दिलाना भूल गया था, और ऐसा उसने पहली बार नहीं किया था। गुस्से में इंदिरा जी ने उसे कमरे के एक कोने में खड़ा कर दिया, जबकि बाकी लोग शर्मिंदगी महसूस करते हुए चुपचाप वहां से गुजर रहे थे।