LIVE शनि, 7 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शनिवार, 7 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.02 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

गन्ना और चावल के बाद अब मक्का पर एथनॉल का दबाव; महंगे हो सकते हैं अंडे, चिकन और दूध

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शनि, 7 नव॰ 2026, 02:38 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

गन्ना और चावल के बाद अब मक्का पर एथनॉल का दबाव; महंगे हो सकते हैं अंडे, चिकन और दूध
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

गन्ने और चावल से एथनॉल उत्पादन पर प्रतिबंध के बाद अब मक्का पर निर्भरता बढ़ रही है, जिससे अंडे, चिकन और दूध सहित खाद्य उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • गन्ने और चावल से एथनॉल उत्पादन पर प्रतिबंध के बाद अब मक्का पर निर्भरता बढ़ रही है, जिससे अंडे, चिकन और दूध सहित खाद्य उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं।
  • एथनॉल उत्पादन में मक्का का बढ़ता उपयोग (AI फोटो)
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

एथनॉल उत्पादन में मक्का का बढ़ता उपयोग (AI फोटो)

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। गन्ने से बड़े पैमाने पर एथनॉल उत्पादन होने लगा तो चीनी संकट हो गया और कीमतों पर दबाव बढ़ा। चावल का इस्तेमाल बढ़ा तो उसकी घरेलू उपलब्धता और कीमतों को लेकर चिंता पैदा होने लगी है। नतीजा हुआ कि गन्ना के प्रमुख स्रोतों से उत्पादित एथनॉल की खरीद बंद करनी पड़ी और चावल से एथनॉल उत्पादन की मात्रा भी सीमित करनी पड़ी।

अब एथनॉल उद्योग की निर्भरता मक्का पर बढ़ने जा रही है। ऐसे में एक खाद्य पदार्थ पर दबाव कम करने की कोशिश का असर दूसरे कृषि उत्पादों पर पड़ सकता है। इस पूरी कवायद के बीच उलझन उपभोक्ताओं की है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

चीनी और चावल के बाद अब मक्का महंगा हुआ तो अंडे, चिकन, दूध और कई प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की कीमतों पर भी दबाव बढ़ना तय है।

दरअसल, तेल कंपनियों ने 2026-27 में 1,100 करोड़ लीटर एथनॉल खरीदने का लक्ष्य रखा है। लेकिन इसके लिए इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के विकल्पों में बदलाव करना पड़ रहा है।

चीनी की घरेलू उपलब्धता बनाए रखने के लिए एक नवंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2027 तक गन्ने के रस, चीनी सिरप, चीनी और बी-हेवी शीरे से बने एथनॉल की खरीद बंद कर दी गई है। चीनी निकालने के बाद सिर्फ बचने वाले सी-हेवी शीरे से ही एथनॉल बनाने की अनुमति है।चावल की सीमा भी तय कर दी गई है।

एफसीआई के अतिरिक्त चावल से अधिकतम 324 करोड़ लीटर एथनॉल ही बनाया जाएगा। इसके लिए 72 लाख टन चावल निर्धारित किया गया है। किसी एक डिस्टिलरी के कुल उत्पादन में चावल से बने एथनॉल की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। टूटे चावल से भी अधिकतम 160 करोड़ लीटर एथनॉल बनाया जा सकेगा। इस तरह दोनों स्रोतों से कुल 484 करोड़ लीटर एथनॉल उपलब्ध हो सकेगा। बाकी के लिए मक्का और दूसरे वैकल्पिक अनाज पर निर्भरता बढ़ेगी।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक एथनॉल में मक्का की खपत 2026-27 में 1.3 करोड़ टन से बढ़कर 1.6 करोड़ टन पहुंच सकती है। लगभग 30 लाख टन अतिरिक्त मक्का की जरूरत होगी। कमजोर मानसून के चलते शंका है कि इतना मक्का उपलब्ध हो सकेगा।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें