LIVE शनि, 7 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शनिवार, 7 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +1718.02 (+2.17%)
निफ्टी 50 25,030.35 +493.75 (+2.01%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

त्योहारी बिक्री और निर्यात में तेजी का असर, तीसरी तिमाही में भी 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है देश की विकास दर

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शनि, 7 नव॰ 2026, 02:48 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

त्योहारी बिक्री और निर्यात में तेजी का असर, तीसरी तिमाही में भी 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है देश की विकास दर
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर सात प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है, जो मजबूत घरेलू बिक्री और निर्यात से प्रेरित है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर सात प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है, जो मजबूत घरेलू बिक्री और निर्यात से प्रेरित है।
  • त्योहारी बिक्री और निर्यात से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी
  • जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

त्योहारी बिक्री और निर्यात से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बाजार के दीपावली मनाने के बाद अब अर्थव्यवस्था भी दीपावली मनाने के लिए तैयार है। दीपावली पर घरेलू स्तर पर वस्तुओं की भारी बिक्री और निर्यात में मजबूती को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भी विकास दर सात प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत थी।

वित्त मंत्रालय का अनुमान है कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भी विकास दर 7.35 रहेगी। पूरे वित्त वर्ष के लिए विश्व बैंक से लेकर आइएमएफ ने विकास दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

पिछले एक सप्ताह में बाजार में आई तेजी से निवेशकों की रकम में 29 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। यह दर्शा रहा है कि फिर से विदेशी निवेशक भारत का रुख कर रहे हैं।

जानकार कह रहे हैं कि अमेरिका में बढ़ते वित्तीय दबाव और फेडरल रेट में और बढ़ोतरी के आसार को कम होता देख निवेशक भारत की ओर ही लौटेंगे। डालर पर भी दबाव बढ़ रहा है, इससे भी भारतीय बाजार को मजबूती मिलेगी। पांच दिनों में सेंसेक्स में पांच हजार से अधिक अंक का इजाफा हुआ है।

कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने अक्टूबर से आरंभ होने वाले त्योहारी सीजन में देश भर में सात लाख करोड़ की विभिन्न वस्तुओं की बिक्री का अनुमान लगाया है।

ऑनलाइन प्लेटफार्म का मानना है कि दशहरा से दिवाली तक उनके प्लेटफार्म से 1.5 लाख करोड़ से अधिक की बिक्री हो चुकी है। इससे 50 लाख से अधिक के रोजगार का भी सृजन हुआ। कार की बिक्री लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि धनतेरस से लेकर 14 नवंबर तक 70,000 से अधिक कार की बिक्री होगी। ऑटोमोबाइल्स की बिक्री में पहले से दहाई अंक की बढ़ोतरी चल रही है।

रियल एस्टेट की बुकिंग में भी सात-आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी बताई जा रही है। त्योहारी सीजन में होने वाली बिक्री और मजबूत घरेलू मांग को देखते हुए आर्थिक विशेषज्ञ अब चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत तक की विकास दर का अनुमान लगाने लगे हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें