तमिलनाडु: क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए मदुरै के पूर्व डिप्टी मेयर मन्नन, अन्नाद्रमुक नेता पर क्या हैं आरोप? TVK MLA bribery case AIADMK leader Mannan appears before Madurai CCB police
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- एआईएडीएमके नेता और मदुरै के पूर्व उपमहापौर पीएम मन्नन कथित तौर पर टीवीके विधायक को रिश्वत देने की कोशिश के मामले में शनिवार को सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए। इससे एक दिन पहले उन्हें एक विशेष पुलिस इकाई ने गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उन्होंने मदुरै सेंट्रल से टीवीके विधायक मधर बदरुद्दीन उर्फ मुस्तफा को 15 करोड़ से 30 करोड़ रुपये तक की रिश्वत देने की पेशकश की थी। एआईएडीएमके नेता पर क्या हैं आरोप? आरोपों के मुताबिक, मन्नन ने भविष्य में अविश्वास प्रस्ताव या सदन में शक्ति परीक्षण की स्थिति में विधायक को राज्य सरकार के खिलाफ वोट देने के लिए अपने पाले में करने की कोशिश की थी। हालांकि, शुक्रवार को स्थानीय मजिस्ट्रेट ने उनकी रिमांड मंजूर करने से इनकार कर दिया और उन्हें रिहा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें विस्तृत पूछताछ के लिए शनिवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नया समन जारी किया। #WATCH | Madurai, Tamil Nadu: Former Madurai Deputy Mayor and AIADMK Deputy Propaganda Secretary P.M
- Mannan appears before the Central Crime Branch (CCB) police in Viswanathapuram for questioning in connection with an alleged Rs 15-crore deal involving TVK MLA Mustafa
- The CCB had summoned Mannan as part of its investigation into the case.— ANI (@ANI) November 7, 2026 मीडिया से क्या बोले? सीसीबी पुलिस के सामने पेश होने के बाद मन्नन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब दिए और अपने बयान की प्रिंटेड कॉपी पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने बताया कि पूछताछ शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। मन्नन के मुताबिक, सुबह 10 बजे शुरू हुई पूछताछ करीब चार घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जिसने सभी मामलों का राजनीतिक रूप से सामना किया है। अगर यह मामला राजनीति से प्रेरित है, तो मैं इसका भी सामना करूंगा। मन्नन ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही और कहा कि जब भी उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा, वह पेश होंगे। हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े मामले में कथित ऑडियो सबूतों के बारे में पूछे जाने पर मन्नन ने सवाल टाल दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन लोगों से सवाल किया जाना चाहिए, जो ऐसे आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि सीसीबी ने टीवीके विधायक के सहायक कानी की औपचारिक शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप है कि विधायक के सहयोगियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी और सौदा तय करने की कोशिश की गई थी। फिलहाल जांच अधिकारी कॉल रिकॉर्ड और ऑडियो सबूतों की पड़ताल कर रहे हैं। उनका उद्देश्य विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की पुष्टि करना और इस कथित कोशिश के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क का पता लगाना है। दूसरी ओर एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने पार्टी नेता पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी का सत्तारूढ़ टीवीके के विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि मन्नन पहले डीएमके में थे और बाद में एआईएडीएमके में शामिल हो गए।
Mannan appears before the Central Crime Branch (CCB) police in Viswanathapuram for questioning in connection with an alleged Rs 15-crore deal involving TVK MLA Mustafa
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
The CCB had summoned Mannan as part of its investigation into the case.— ANI (@ANI) November 7, 2026 मीडिया से क्या बोले? सीसीबी पुलिस के सामने पेश होने के बाद मन्नन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब दिए और अपने बयान की प्रिंटेड कॉपी पर हस्ताक्षर भी किए। उन्होंने बताया कि पूछताछ शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई। मन्नन के मुताबिक, सुबह 10 बजे शुरू हुई पूछताछ करीब चार घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति हूं, जिसने सभी मामलों का राजनीतिक रूप से सामना किया है। अगर यह मामला राजनीति से प्रेरित है, तो मैं इसका भी सामना करूंगा। मन्नन ने पुलिस जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही और कहा कि जब भी उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा, वह पेश होंगे। हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़े मामले में कथित ऑडियो सबूतों के बारे में पूछे जाने पर मन्नन ने सवाल टाल दिया। उन्होंने कहा कि इस बारे में उन लोगों से सवाल किया जाना चाहिए, जो ऐसे आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि सीसीबी ने टीवीके विधायक के सहायक कानी की औपचारिक शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप है कि विधायक के सहयोगियों के माध्यम से करोड़ों रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी और सौदा तय करने की कोशिश की गई थी। फिलहाल जांच अधिकारी कॉल रिकॉर्ड और ऑडियो सबूतों की पड़ताल कर रहे हैं। उनका उद्देश्य विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों की पुष्टि करना और इस कथित कोशिश के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क का पता लगाना है। दूसरी ओर एआईएडीएमके नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने पार्टी नेता पर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी का सत्तारूढ़ टीवीके के विधायकों को तोड़कर सरकार गिराने का कोई इरादा नहीं है। बता दें कि मन्नन पहले डीएमके में थे और बाद में एआईएडीएमके में शामिल हो गए।