केंद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान में इस बार कमाई और सफाई दोनों के मामले में नया रिकार्ड बना है। एक महीने तक चले अभियान में सरकारी विभागों ने पुराने कबाड़ और ई-कचरे को बेचकर 970.33 करोड़ रुपये जुटाए।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- केंद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान में इस बार कमाई और सफाई दोनों के मामले में नया रिकार्ड बना है। ...और पढ़ें
- कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये
- कबाड़ से कमाई करने के मामले में रेलवे सबसे आगे रहा
कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
कबाड़ से कमाई करने के मामले में रेलवे सबसे आगे रहा
दो से 31 अक्टूबर तक देशभर में चलाया गया विशेष अभियान
पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान में इस बार कमाई और सफाई दोनों के मामले में नया रिकार्ड बना है। एक महीने तक चले अभियान में सरकारी विभागों ने पुराने कबाड़ और ई-कचरे को बेचकर 970.33 करोड़ रुपये जुटाए।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
कबाड़ बेचकर कमाई के मामले में रेलवे सबसे आगे रहा।केंद्र सरकार के विशेष अभियान 6.0 के तहत दो से 31 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्मिक मंत्रालय के अनुसार 2021 में वार्षिक विशेष अभियान शुरू होने के बाद से इस अभियान ने कई मामलों में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।अभियान के दौरान कबाड़ और ई-कचरे के निपटान से सरकार को 970.33 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
यह पिछले अभियान से करीब 16 प्रतिशत ज्यादा है। ई-कचरे के निपटान से करीब 50 करोड़ रुपये मिले। कबाड़ बेचकर कमाई करने वाले विभागों में रेलवे बोर्ड पहले स्थान पर रहा। रेलवे ने 618.06 करोड़ रुपये जुटाए।
रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने 88.96 करोड़ और कोयला मंत्रालय ने 61.41 करोड़ रुपये कमाए। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की कमाई 34.81 करोड़ रुपये रही।
अभियान के दौरान कुल 19,88,826 स्थानों पर सफाई की गई। यह पिछले साल के 11,59,783 स्थानों के मुकाबले करीब 71 प्रतिशत अधिक है। अभियान के दौरान सरकारी कार्यालयों में 277.82 लाख वर्ग फीट जगह खाली कराई गई।