LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +3726.62 (+4.82%)
निफ्टी 50 25,030.35 +1069.75 (+4.46%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.89
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

आईओए एथलीट्स कमीशन का गठन: सिंधू बनीं अध्यक्ष, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत होंगे उपाध्यक्ष; मीराबाई-साजन भी चुने गए

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: शुक्र, 6 नव॰ 2026, 01:43 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

आईओए एथलीट्स कमीशन का गठन: सिंधू बनीं अध्यक्ष, हॉकी कप्तान हरमनप्रीत होंगे उपाध्यक्ष; मीराबाई-साजन भी चुने गए
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट्स कमीशन का अध्यक्ष और हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एथलीट्स कमीशन का अध्यक्ष और हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया है।

श्रीवास्तव ने चारों खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सिंधू और हरमनप्रीत ही एकमात्र उम्मीदवार थे। इसी तरह, जनरल बॉडी में एथलीट प्रतिनिधियों की दो सीटों के लिए मीराबाई चानू और साजन प्रकाश ने ही नामांकन दाखिल किया था। इस तरह इन चारों पदों के लिए शनिवार को प्रस्तावित चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से अब औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। पांच दिसंबर को होने वाले आईओए चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका पीवी सिंधू और हरमनप्रीत सिंह को आईओए की नई कार्यकारिणी परिषद में भी जगह मिलेगी, जिसका गठन पांच दिसंबर को होने वाले भारतीय ओलंपिक संघ के चुनाव के बाद किया जाएगा। वहीं, मीराबाई चानू और साजन प्रकाश को आईओए चुनाव में मतदान करने का अधिकार होगा, क्योंकि दोनों को जनरल बॉडी में एथलीट प्रतिनिधि चुना गया है। चारों खिलाड़ियों का कार्यकाल 2026 से 2030 तक यानी चार साल का होगा। 10 खिलाड़ी पहले ही चुने जा चुके हैं निर्विरोध इससे पहले तीन नवंबर को पीवी सिंधू, हरमनप्रीत सिंह, मीराबाई चानू और साजन प्रकाश समेत 10 खिलाड़ियों को आईओए एथलीट्स कमीशन का सदस्य निर्विरोध चुना गया था। पूर्व एथलीट सुधा सिंह के चुनावी दौड़ से हटने के बाद 10 सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवार ही मैदान में रह गए थे। इनमें पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ी शामिल थे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। ये खिलाड़ी भी हैं एथलीट्स कमीशन का हिस्सा आईओए एथलीट्स कमीशन में महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, तलवारबाज भवानी देवी, शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर, पूर्व तीरंदाज बॉम्बायला देवी और कैनोइंग एवं कयाकिंग के खिलाड़ी मनजीत सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) के एथलीट्स कमीशन में शामिल दो भारतीय खिलाड़ी शिवा केशवन और निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी आईओए एथलीट्स कमीशन के पदेन सदस्य होंगे।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें