सबरीमाला यात्रियों के लिए की नई पहल: तिरुवनंतपुरम और कोचीन एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी एसी बस, कब से होगा संचालन? New initiative Sabarimala pilgrims Direct AC bus services available from Thiruvananthapuram and Cochin airport
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- सबरीमाला यात्रियों के लिए की नई पहल: तिरुवनंतपुरम और कोचीन एयरपोर्ट से मिलेगी सीधी एसी बस, कब से होगा संचालन? New initiative Sabarimala pilgrims Direct AC bus services available from Thiruvananthapuram and Cochin airport
जॉन ने यहां केएसआरटीसी सेंट्रल डिपो में 'वेट-लीज' (किराए पर ली गई) बसों को हरी झंडी दिखाते हुए इस पहल की घोषणा की। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह प्रस्तावित सेवा 2026-27 के मंडलम-मकरविलक्कू सीजन के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के निगम के प्रयासों का हिस्सा है। क्या समय-सारणी? यह योजना केएसआरटीसी के अधिकारियों और दोनों हवाई अड्डों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद तय की गई है। प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बसें रात 9:30 बजे पंपा के लिए रवाना होंगी, जबकि वापसी की बस पंपा से चलकर शाम 7 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। नेडुम्बसेरी स्थित कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से पंपा के लिए बस सेवा रात 8:30 बजे शुरू होगी। वापसी की बस शाम 7 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचेगी। एडवांस टिकट बुकिंग कहां से होगी? दोनों हवाई अड्डों पर तीर्थयात्रियों के लिए आराम करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे अलग-अलग उड़ानों से पहुंचने के बाद कुछ देर विश्राम कर सकें। केएसआरटीसी अपनी वेबसाइट और फ्लाइट बुकिंग पोर्टलों के माध्यम से एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा देगा। तीर्थयात्री समूहों के लिए चार्टर्ड बसें भी बुक कर सकेंगे। फ्लाइट टिकट बुकिंग वेबसाइटों पर केएसआरटीसी बुकिंग पोर्टल के लिंक दिए जाएंगे, जिससे यात्रियों के लिए अपनी आगे की यात्रा की योजना बनाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा, समन्वय को आसान बनाने के लिए पंपा बस स्टेशन पर दोनों हवाई अड्डों की फ्लाइट का रियल-टाइम शेड्यूल भी दिखाया जाएगा। केएसआरटीसी अधिकारियों ने क्या बताया? केएसआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से केरलम आने वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा का एक सुविधाजनक विकल्प मिलेगा, जिससे उन्हें पंपा पहुंचने के लिए अलग से परिवहन व्यवस्था करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 41 दिनों का वार्षिक मंडलम तीर्थयात्रा सीजन 17 नवंबर से शुरू हो रहा है।