LIVE शुक्र, 6 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 81,028.02 +3726.62 (+4.82%)
निफ्टी 50 25,030.35 +1069.75 (+4.46%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹93.91
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
breaking तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

6 लाख के बजट में कौन सी कार है सबसे दमदार?: बाजार में मौजूद हैं ये 5 बेहतरीन विकल्प, जानिए कीमत और खासियत

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: गुरु, 5 नव॰ 2026, 09:35 pm
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

6 लाख के बजट में कौन सी कार है सबसे दमदार?: बाजार में मौजूद हैं ये 5 बेहतरीन विकल्प, जानिए कीमत और खासियत
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

क्या आप भी 6 लाख के बजट में कार लेने की सोच रहे हैं इस बजट में मार्केट में कई विकल्प मौजूद हैं, जिन पर आप विचार कर सकते हैं। आपकी जरूरत के हिसाब से कौन सी कार आपके लिए सही सौदा होगी? आइए जानते हैं।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • घर में नई कार लाने का सपना है, पर जेब 6 लाख रुपये पर आकर रुक जाती है? तो परेशान होने की जरूरत नहीं। आज बाजार में एसयूवी जैसा रुतबा देने वाली पंच से लेकर स्टाइलिश स्विफ्ट और माइलेज की बादशाह वैगन आर तक, कई दमदार कारें इसी बजट में मौजूद हैं। कीमत, इंजन और माइलेज के साथ जानिए, आपके परिवार और जरूरत के हिसाब से कौन सी कार रहेगी सबसे सही।
  • अगर आप छोटी एसयूवी जैसा रुतबा चाहते हैं, तो पंच आपकी पहली पसंद हो सकती है। इसका बेस पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 5.65 लाख रुपये तक मिल सकता है। इसमें 1199 सीसी इंजन है, जो करीब 88 एचपी की ताकत और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी पेट्रोल पर 18.8 से 20 किमी प्रति लीटर के माइलेट का दावा करती है।
  • स्टाइल और भरोसे का मेल चाहिए तो स्विफ्ट आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसका बेस वेरिएंट 5.79 लाख रुपये में मिलता है। नई पीढ़ी की स्विफ्ट में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन है, जो 82 पीएस पावर और 112 एनएम टॉर्क देता है। कंपनी के दावे के मुताबिक मैनुअल में माइलेज 24.8 किमी प्रति लीटर है।

अगर आप छोटी एसयूवी जैसा रुतबा चाहते हैं, तो पंच आपकी पहली पसंद हो सकती है। इसका बेस पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 5.65 लाख रुपये तक मिल सकता है। इसमें 1199 सीसी इंजन है, जो करीब 88 एचपी की ताकत और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी पेट्रोल पर 18.8 से 20 किमी प्रति लीटर के माइलेट का दावा करती है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

स्टाइल और भरोसे का मेल चाहिए तो स्विफ्ट आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसका बेस वेरिएंट 5.79 लाख रुपये में मिलता है। नई पीढ़ी की स्विफ्ट में 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन है, जो 82 पीएस पावर और 112 एनएम टॉर्क देता है। कंपनी के दावे के मुताबिक मैनुअल में माइलेज 24.8 किमी प्रति लीटर है।

बजट में सबसे सस्ता विकल्प चाहने वालों के लिए टियागो अच्छी कार साबित हो सकती हैहै। इसकी शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये बताई गई है। पेट्रोल का माइलेज करीब 19 किमी प्रति लीटर माना जाता है। CNG का शौक है तो इसमें 1.2 लीटर इंजन के साथ 73.4 पीएस पावर और 95 एनएम टॉर्क मिलता है। हालांकि CNG वेरिएंट के दाम अलग होते हैं, इसलिए खरीद से पहले शोरूम में पक्का कर लें।

परिवार के लिए जगह और कम खर्च चाहिए तो वैगन आर ठीक रहेगी। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। 1.0 लीटर इंजन करीब 65.7 बीएचपी और 89 एनएम टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 1.2 लीटर इंजन 88.5 बीएचपी और 113 एनएम निकालता है। पेट्रोल पर माइलेज 25.19 किमी प्रति लीटर तक और CNG पर 33.47 किमी प्रति किलो तक का दावा है। इसमें बूट स्पेस करीब 335 लीटर का मिलता है।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

फीचर्स और केबिन क्वालिटी पर जोर देने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत 5.47 लाख रुपये है। इसमें 1197 सीसी इंजन है, जो 83 एचपी की ताकत और 113.8 एनएम का टॉर्क देता है, और माइलेज 16 से 18 किमी प्रति लीटर रहता है।

एसयूवी वाला लुक चाहिए तो पंच, स्टाइल और ड्राइविंग का मजा चाहिए तो स्विफ्ट। सबसे कम बजट में टियागो, परिवार और माइलेज के लिए वैगन आर, और फीचर्स के लिए निओस सही रहेगी। खरीदने से पहले अपने शहर का ऑन-रोड दाम जरूर देख लें, क्योंकि रजिस्ट्रेशन और बीमा जुड़ने पर कीमत काफी बढ़ जाती है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें