मणिपुर के उखरुल जिले में में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में हिंसा समाप्त करने, उग्रवादी संगठनों के साथ हुए सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) समझौते को रद करने और उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को पद से हटाने की मांग की।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- मणिपुर के उखरुल जिले में में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में हिंसा समाप्त करने, ...और पढ़ें
- मणिपुर में हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग (फोटो- एएनआई)
- रैली के दौरान कुकी उग्रवादी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई
मणिपुर में हिंसा के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग (फोटो- एएनआई)
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
रैली के दौरान कुकी उग्रवादी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई
कामजोंग जिले के साथ कई जगहों पर भी इसी तरह की रैली निकाली गई
पीटीआई, इंफाल। मणिपुर के उखरुल जिले में में गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में हिंसा समाप्त करने, उग्रवादी संगठनों के साथ हुए सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस (एसओओ) समझौते को रद करने और उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन को पद से हटाने की मांग की।
मुख्य प्रभाव और आगामी कदम
उखरुल जिला मुख्यालय में आयोजित इस ‘जन रैली’ में महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। एसओओ समझौता केंद्र सरकार, मणिपुर सरकार और कुकी-जोमी के कई उग्रवादी संगठनों के बीच हुआ त्रिपक्षीय समझौता है।
प्रदर्शनकारियों ने मणिपुर के राजनीतिक संकट का समाधान करने, नगा बहुल क्षेत्रों से असम राइफल्स को हटाने और राज्य में कथित छद्म युद्ध रोकने की भी मांग की। रैली के दौरान कुकी उग्रवादी संगठनों के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने कुकी उग्रवादी समूहों के खिलाफ नारे लगाए। रैली का आयोजन तांगखुल नगा लोंग (टीएनएल) ने तांगखुल संगठनों के साथ मिलकर किया था। कामजोंग जिले में भी इसी तरह की रैली निकाली गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।