LIVE बुध, 4 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
बुधवार, 4 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 77,301.4 +1608.60 (+2.13%)
निफ्टी 50 23,960.6 +519.80 (+2.22%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.63
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
cricket तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

बाल श्रम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश, 2016 के कानून को पूरी तरह लागू करने को कहा

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: बुध, 4 नव॰ 2026, 05:28 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

बाल श्रम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश, 2016 के कानून को पूरी तरह लागू करने को कहा
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ गठित करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के कार्यान्वयन की निगरानी ...और पढ़ें
  • सुप्रीम कोर्ट का बाल श्रम संशोधन अधिनियम लागू करने को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश।
  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट का बाल श्रम संशोधन अधिनियम लागू करने को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ बनाने का निर्देश दिया।

बाल श्रम संशोधन अधिनियम 2016 के कार्यान्वयन की निगरानी होगी।

खतरनाक उद्योगों में बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित होगा।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को विशेष प्रकोष्ठ गठित करने और बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के प्रविधानों के कार्यान्वयन की निगरानी करने का निर्देश दिया है। यह अधिनियम खतरनाक उद्योगों में बाल श्रमिकों को काम पर रखने पर रोक लगाता है।

जस्टिस एसवीएन भट्टी और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को इस संबंध में राज्यों के संबंधित मुख्य सचिवों के माध्यम से प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी करने को कहा।

पीठ ने कहा,"बच्चों और किशोरों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हम दूसरे प्रतिवादी को विशेष प्रकोष्ठ गठित करने, अधिनियम के प्रविधानों के कार्यान्वयन की निगरानी जारी रखने और अधिनियम संख्या 35, 2016 के तहत किए संशोधन के अनुसार राज्यों के संबंधित मुख्य सचिवों के जरिये प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश जारी करने का आदेश देते हैं।"

याचिकाकर्ता गैर-सरकारी संगठन हेल्थ फोर मिलियन्स की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण और प्रणव सचदेव पेश हुए। बाल श्रम (निषेध और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 (संख्या 35, 2016) ने मूल बाल श्रम अधिनियम, 1986 में संशोधन किया था। यह एक सितंबर, 2016 से लागू हुआ। इसने बाल श्रमिकों को काम पर रखने पर पूरी तरह रोक लगा दी और 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सभी व्यवसायों और प्रक्रियाओं में काम पर रखने पर प्रतिबंध लगाया।

याचिका में केंद्र को ऐसे बाल श्रमिकों के लिए शिक्षा सुविधाएं और दिन में दो बार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश देने की मांग भी की गई थी। सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि मूल अधिनियम में संशोधन के बाद याचिकाकर्ता की शिकायत का काफी हद तक समाधान हो चुका है और याचिका पर विचार करने की जरूरत नहीं रह गई है।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें