Tabu Birthday: अभिनेत्री तब्बू आज 04 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनकी आगामी फिल्म 'किंग 100' से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। नागार्जुन अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए तब्बू को जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- अभिनेत्री तब्बू आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उनके प्रशसंकों को खास तोहफा मिला है। तब्बू की आगामी फिल्म 'किंग 100' से उनकी पहली झलक सामने आई है। वे 'महंती झांसी रानी' का किरदार निभाती नजर आएंगी।
- नागार्जुन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तब्बू का 'किंग 100' से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। अभिनेत्री लाल रंग की साड़ी पहने रौबदार अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ नागार्जुन ने लिखा है, 'अब आप हमारी यादों में 'महंती झांसी रानी' के रूप में बसी रहेंगी। आपने इस फिल्म को बहुत खास बना दिया। इस फिल्म से आपकी एक झलक पेश है'।
- Happy Birthday to Dear #Tabutiful 💐 The world will never forget " పండు" from నిన్నే పెళ్లాడుతా ❤️… and now you’ll be etched in our memories as “Mahanthi Jhansi Rani” 🔥 You made this film so special
नागार्जुन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तब्बू का 'किंग 100' से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। अभिनेत्री लाल रंग की साड़ी पहने रौबदार अंदाज में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ नागार्जुन ने लिखा है, 'अब आप हमारी यादों में 'महंती झांसी रानी' के रूप में बसी रहेंगी। आपने इस फिल्म को बहुत खास बना दिया। इस फिल्म से आपकी एक झलक पेश है'।
मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति
Happy Birthday to Dear #Tabutiful 💐 The world will never forget " పండు" from నిన్నే పెళ్లాడుతా ❤️… and now you’ll be etched in our memories as “Mahanthi Jhansi Rani” 🔥 You made this film so special
Sharing a glimpse to celebrate U and this new fire 🔥 This time, it’s not love... ⚔️ ▶️ https://t.co/9GoO8GazQg #Tabu #King100 #HappyBirthdayTabu 𝐈𝐍 𝐂𝐈𝐍𝐄𝐌𝐀𝐒 𝐃𝐄𝐂𝐄𝐌𝐁𝐄𝐑 𝟐𝟒𝐭𝐡, 𝟐𝟎𝟐𝟔. @ThisIsDSP @Rakarthik_dir @AnnapurnaStdios
पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें तब्बू का रौबदार अंदाज देखने को मिला है। वह ऐसी महिला की भूमिका में हैं, जो किस्मत पर यकीन नहीं करती और साफ कहती है, 'आई हेट लक'। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' से होगा।