LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,917.85 +1225.07 (+1.62%)
निफ्टी 50 23,810.85 +370.05 (+1.58%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.73
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
sarkari-yojna तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के लिए उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 08:32 pm
समाचार एजेंसी Dainik Jagran
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के लिए उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में बदलाव कर यूरोप और अमेरिका जाने वाली अधिक उड़ानों को मुंबई से संचालित करने की योजना बना रही है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में बदलाव ...और पढ़ें
  • यूरोप-अमेरिका के लिए एअर इंडिया की अधिक उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना
  • सीईओ ने कहा, पश्चिम के लिए बेंगलुरु को तीसरा संचालन केंद्र बनाने पर विचार

यूरोप-अमेरिका के लिए एअर इंडिया की अधिक उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

सीईओ ने कहा, पश्चिम के लिए बेंगलुरु को तीसरा संचालन केंद्र बनाने पर विचार

अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए और वाइड-बॉडी विमान खरीदने की योजना

पीटीआई, नई दिल्ली। भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में बदलाव कर यूरोप और अमेरिका जाने वाली अधिक उड़ानों को मुंबई से संचालित करने की योजना बना रही है। कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक तेवोल्डे गेब्रेमरियम ने मंगलवार को यह बात कही।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

एविएशन इंडिया एंड साउथ एशिया, 2026 में गेब्रेमरियम ने कहा कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने का असर मुंबई की तुलना में दिल्ली पर अधिक पड़ा है। इसके चलते एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संचालन पर पुनर्विचार कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली से भी यूरोप व अमेरिका के लिए उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। उपमहाद्वीप में विकेंद्रित संपर्क व्यवस्था की जरूरत पर जोर देते हुए एयरलाइन ने बताया कि वह बेंगलुरु को तीसरा परिचालन केंद्र बनाने की संभावना पर भी सक्रियता से विचार कर रही है।

गेब्रेमरियम ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि और भू-राजनीतिक समस्याओं जैसी कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां पूरे विमानन उद्योग के लिए समान हैं, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने की समस्या से हमारे प्रतिस्पर्धी प्रभावित नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि एअर इंडिया विदेश में बाजार हिस्सेदारी वापस हासिल करने और लागत घटाने पर भी काम करेगी साथ ही कंपनी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए और वाइड-बाडी विमान खरीदने की योजना बना रही है। फिलहाल एअर इंडिया के पास 171 विमान हैं, जिनमें 61 वाइड-बाडी विमान हैं।

एयर इंडिया ने कुल 600 विमानों के आर्डर दिए हैं। इनमें से करीब 540 विमानों की आपूर्ति आने वाले वर्षों में होनी है। लंबित आर्डर में करीब 70 वाइड-बाडी विमान हैं।

रिपोर्टिंग स्रोत: Dainik Jagran मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें