LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,493.73 +800.95 (+1.06%)
निफ्टी 50 23,672.45 +231.65 (+0.99%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.87
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 0 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

ओरी-सारा अली खान: बचपन से थे दोस्त...सैफ की बेटी से अब क्यों खफा हुए इन्फ्लुएंसर? बताई दोस्ती टूटने की वजह

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 05:28 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

ओरी-सारा अली खान: बचपन से थे दोस्त...सैफ की बेटी से अब क्यों खफा हुए इन्फ्लुएंसर? बताई दोस्ती टूटने की वजह
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी कई स्टारकिड्स के अच्छे दोस्त हैं। बी-टाउन की पार्टी और इवेंट में भी ओरी को जरूर देखा जाता है। सारा अली खान के साथ उनकी बचपन की दोस्ती थी। मगर, अब यह दोस्ती टूट गई है। ओरी ने हाल ही में इसकी वजह बताई है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी का फिल्मी सितारों के साथ खूब उठना-बैठना है। अक्सर स्टारकिड्स के साथ वे पार्टी करते नजर आते हैं। काजोल की बेटी नीसा हों, बोनी कपूर की बेटी जान्हवी और खुशी हों या अन्य स्टारकिड्स...ओरी की सबके साथ खूब बनती है। एक वक्त था जब सारा अली खान के साथ भी ओरी की अच्छी दोस्ती थी। ये दोस्ती बचपन से थी। मगर, अब यह टूट चुकी है। जानिए क्यों?
  • ओरी ने हाल ही में अपनी और सारा की दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वे बचपन से दोस्त रहे। साथ में कॉलेज में पढ़े। फिर, इसके बाद भी दोस्ती चलती रही। ओरी ने यह भी कहा कि सारा अली खान के हर अच्छे-बुरे वक्त में वे साथ रहे। जब वे मुश्किलों से गुजर रही थीं तो उन्होंने काफी सपोर्ट किया। मगर, उन्हें सारा से वैसा सपोर्ट नहीं मिला। ओरी का दावा है कि जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी तो सारा अली खान गायब हो गईं। उन्होंने कॉल तक नहीं किया।
  • बिना माफी रिश्तों में सुधार पर नहीं सोचेंगे

ओरी ने हाल ही में अपनी और सारा की दोस्ती को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वे बचपन से दोस्त रहे। साथ में कॉलेज में पढ़े। फिर, इसके बाद भी दोस्ती चलती रही। ओरी ने यह भी कहा कि सारा अली खान के हर अच्छे-बुरे वक्त में वे साथ रहे। जब वे मुश्किलों से गुजर रही थीं तो उन्होंने काफी सपोर्ट किया। मगर, उन्हें सारा से वैसा सपोर्ट नहीं मिला। ओरी का दावा है कि जब उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत थी तो सारा अली खान गायब हो गईं। उन्होंने कॉल तक नहीं किया।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

बिना माफी रिश्तों में सुधार पर नहीं सोचेंगे

ओरी ने दावा किया कि उन्होंने मुश्किल समय में सारा का साथ दिया था, लेकिन जब उन्हें उनकी जरूरत थी, तो उन्हें अकेला महसूस हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि वह बिना माफी मांगे अपने रिश्ते को सुधारने के बारे में नहीं सोचेंगे। ओरी ने डबल डेट पर नेहा धूपिया और अंगद बेदी से बात करते हुए यह बात कही। उन्होंने सारा की मां अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ अपने बिगड़े रिश्ते पर भी बात की।

ओरी से जब पूछा गया कि उन्होंने सबसे ज्यादा किस मशहूर इंसान को ब्लॉक, अनफॉलो या म्यूट किया है? इस पर ओरी ने सारा और अमृता का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह और सारा बचपन से दोस्त थे। कॉलेज के दौरान भी करीब रहे। उनकी दोस्ती इसके बाद भी दस साल तक रही। ओरी ने दावा किया कि वह एक मुश्किल समय में सारा के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा, 'हम बचपन के दोस्त थे। हम कॉलेज के दौरान और कॉलेज के बाद 10 साल तक दोस्त रहे। मैं हर मुश्किल समय में उसके साथ था। हम गोवा में थे जब सारा एक बहुत बड़े केस से गुजर रही थी। मैं पूरे समय उनके साथ था। मैंने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा'।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

ओरी ने आरोप लगाया कि अपने मुश्किल वक्त में उन्हें सारा से वैसा सपोर्ट नहीं मिला। ओरी बोले, 'मेरी जिंदगी में पहली बार, जब उन्हें मेरे साथ होना था, तो वह गायब हो गईं। इतने मुश्किल दौर में उन्होंने एक बार भी हालचाल जानने के लिए कॉल नहीं किया'। ओरी ने यह भी दावा किया कि सारा अली खान की मां अमृता ने एक बार उन्हें डांटा था। उनके बारे में दूसरों से बात की थी। उन्होंने कहा कि इस घटना ने परिवार के साथ उनके रिश्ते को और खराब कर दिया। आखिरकार उन्होंने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

ओरी ने कहा कि इस घटना के बाद कोई माफी नहीं मांगी गई। उन्होंने कहा, 'अगर मैं अब भी सारा के दोस्त होने का नाटक करता हूं, तो इसका मतलब है कि उनकी मां ने मेरे साथ जो कुछ भी किया, उससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं। मैं अब उनके साथ दोस्त नहीं रह सकता'।

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें