LIVE मंगल, 3 नव॰ 2026
ई-पेपर
सत्यमेव जयते • The Voice of Independent Journalism • 24x7 Digital Media
TAAZAWIRE
ताज़ा वायर • राष्ट्रीय डिजिटल दैनिक
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 • विक्रम संवत 2083 | राष्ट्रीय दैनिक
ताज़ा हलचल:
मार्केट लाइव:
सेंसेक्स (BSE) 76,400.08 +707.30 (+0.93%)
निफ्टी 50 23,624.3 +183.50 (+0.78%)
सोना (24K) ₹78,850 +240
चांदी (1kg) ₹93,400/kg +450
पेट्रोल (दिल्ली) ₹94.72/L
डीजल ₹87.62/L
USD/INR ₹94.73
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store
entertainment तथ्य सत्यापित (Fact Checked) 2 मिनट का समय 1 बार पढ़ा गया
भाषा: हिंदी (मूल समाचार)

जिया शंकर: 'इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है', मंगेतर करण संग ब्रेकअप की अफवाहों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

विशेष संवाददाता | ब्यूरो | नई दिल्ली ब्यूरो
प्रकाशित: मंगल, 3 नव॰ 2026, 03:11 am
समाचार एजेंसी Amar Ujala
यह ख़बर सुनें (AI ऑडियो) ऑडियो

प्ले बटन दबाकर पूरी ख़बर आवाज़ में सुनें

जिया शंकर: 'इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है', मंगेतर करण संग ब्रेकअप की अफवाहों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी
इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)
विशेष पेशकश (SPONSORED) SPONSORED
Dukan Book Digital Khata - Google Play Store

अभिनेत्री जिया शंकर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसी चर्चाएं थीं कि मंगेतर करण धनक के साथ उनके रिश्ते में दूरी आ गई है। कयास लगाए जाने लगे कि दोनों का रिश्ता टूट गया है। मगर, ऐसी अफवाहों पर जिया ने चुप्पी तोड़ी है।

प्रमुख बातें (Key Highlights):

  • 'बिग बॉस' फेम अभिनेत्री जिया शंकर को लेकर बीते दिनों ऐसी चर्चा शुरू हुई कि मंगेतर के साथ उनके रिश्ते में दूरी आ गई है। दरअसल, एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इस तरह की अटकलें लगनी शुरू हुईं। कथित तौर पर जिया ने पिछले कुछ दिनों ब्रेकअप, धोखे और इमोशनल दर्द से जुड़ी पोस्ट और रील्स शेयर कीं। इस बीच उन्होंने अपने मंगेतर करण धनक को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप के कयास लगने लगे। मगर, अब जिया ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
  • जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और करण धनक की कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं और एक लंबा नोट लिखा है। इस बीच देखा गया है कि जिया ने करण को इंस्टाग्राम पर भी फिर से फॉलो कर लिया है। जिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में रिश्तों, जिंदगी और सुकून को लेकर बात की है।
  • जिया शंकर ने पोस्ट के साथ नोट लिखा है, 'अगर किसी ने आपको यह नहीं बताया कि जब आप साथ रहना सीख रहे होंगे तो जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाएगी, तो मैं आपको बता दूं कि यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है। हम ज्यादातर कपल्स बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी बहुत लड़ते भी हैं। हमारे बीच कुछ अलग बातें हैं और हम बस एक-दूसरे के लिए बेहतर बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं। हम बस इंसान हैं, जिन्हें प्यार हुआ और हमने एक-दूसरे को चुना'।

जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और करण धनक की कुछ बेहद रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं और एक लंबा नोट लिखा है। इस बीच देखा गया है कि जिया ने करण को इंस्टाग्राम पर भी फिर से फॉलो कर लिया है। जिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में रिश्तों, जिंदगी और सुकून को लेकर बात की है।

मामले का पूरा विवरण और ताज़ा स्थिति

जिया शंकर ने पोस्ट के साथ नोट लिखा है, 'अगर किसी ने आपको यह नहीं बताया कि जब आप साथ रहना सीख रहे होंगे तो जिंदगी कितनी मुश्किल हो जाएगी, तो मैं आपको बता दूं कि यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है। हम ज्यादातर कपल्स बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कभी-कभी बहुत लड़ते भी हैं। हमारे बीच कुछ अलग बातें हैं और हम बस एक-दूसरे के लिए बेहतर बनना सीख रहे हैं। हम परफेक्ट नहीं हैं। हम बस इंसान हैं, जिन्हें प्यार हुआ और हमने एक-दूसरे को चुना'।

जिया ने आगे लिखा है, 'हम सबसे अच्छे दोस्त हैं और आखिर में बस यही उम्मीद करते हैं कि हम इसे समझ लें और इस जिंदगी में साथ आगे बढ़ें। अब से मैं अपने सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करूंगी, उसमें ज्यादा सतर्क रहूंगी, ताकि किसी भी तरह की सोच या बेबुनियाद अफवाहों के लिए कोई जगह न बचे। लेकिन, मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। चलो अब प्यार और करुणा के साथ आगे बढ़ते हैं। क्या हम ऐसा कर सकते हैं? मैं दुआ करती हूं कि आप सभी को मोहब्बत मिले और जिंदगी में सुकून मिले। उम्मीद है कि आपको वह प्यार मिले, जो आपके लिए एकदम सही हो।

जिया शंकर चर्चित टेलीविजन अभिनत्री हैं। उन्हें 'मेरी हानिकारक बीवी', 'प्यार तूने क्या किया' और 'लाल इश्क' जैसे शो में देखा गया है। 'बिग बॉस ओटीटी' का भी वे हिस्सा रही हैं। वहीं, करण धनक अमेरिका में रहने वाले उद्यमी हैं। करण और जिया की सगाई इस साल अगस्त में हुई थी।

मुख्य प्रभाव और आगामी कदम

A post shared by Jiyaa Shankar (@jiyaashankarofficial)

रिपोर्टिंग स्रोत: Amar Ujala मूल रिपोर्ट देखें

💬 इस ख़बर पर आपकी क्या राय है?

अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें (1-क्लिक वोट)

यह जानकारी कैसी लगी? अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें:

इस ख़बर को शेयर करें: दोस्तों के साथ साझा करें
WhatsApp Telegram X (Twitter)

📢 ऐसी ही हर बड़ी ताज़ा ख़बर सीधे टेलीग्राम पर पाएं

बिना किसी देरी के सबसे पहले अपडेट्स के लिए हमारे ग्रुप से जुड़ें।

चैनल जॉइन करें
TaazaWire App Icon

TaazaWire App FREE

1-क्लिक में होमस्क्रीन पर जोड़ें और सबसे तेज़ ख़बरें पायें