रणनीति: आस्था के मैदान में कांग्रेस वापस, शिव के सहारे भाजपा को जवाब! शिव बरात से तांडव तक राहुल का नया दांव
प्रमुख बातें (Key Highlights):
- रणनीति: आस्था के मैदान में कांग्रेस वापस, शिव के सहारे भाजपा को जवाब! शिव बरात से तांडव तक राहुल का नया दांव
राहुल ने कहा कि संयुक्त विपक्ष मोहब्बत की बरात है, जबकि भाजपा नफरत की बरात है। शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जब अन्याय बढ़ता है तो शिव तांडव करते हैं। रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़ को उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ जनता का तांडव बताया। धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले राहुल का यह अंदाज बताता है कि वह आस्था का मैदान अब भाजपा के लिए खाली नहीं छोड़ना चाहते।